फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार पिता बना यह स्टार भारतीय क्रिकेटर, बेटी के बाद घर में आया बेटा

Mon, 23 Mar 2020 03:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना और धोनी - फोटो : ट्विटर
कोरोना वायरस से लड़ रही दुनिया के बीच भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए ये काफी खुश खबरी है, क्योंकि वे इस समय क्रिकेट से दूर हैं, क्योंकि बीमारी से महामारी का रूप ले चुके कोरोना के चलते सारे क्रिकेट टूर्नामेंट एक के बाद एक रद्द हो रहे हैं। 29 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के आयोजन पर खतरा मंडरा रहा है तो IPL तक 15 अप्रैल के लिए स्थगित कर दिया गया, ऐसे माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट जगत में सोमवार को एक बड़ी खुशखबरी आई।
विज्ञापन

2 of 4
बेटे के साथ सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर
स्टार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बने हैं। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर रैना की पत्नी प्रियंका ने एक बेटे को जन्म दिया है। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और नवजात की फोटो शेयर कर यह खुशखबरी साझा की।
 
विज्ञापन

3 of 4
सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी
पिता बनने की खबर लगते ही दुनियाभर के फैंस और साथी क्रिकेटर सुरेश रैना को मुबारकबाद दे रहे हैं। इससे पहले सुरेश-प्रियंका एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। 2016 में जन्मीं बिटिया का नाम ग्रेसिया है।
 
 
 
विज्ञापन

4 of 4
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने IPL 2020 के मद्देनजर CSK का ट्रेनिंग कैंप ज्वॉइन किया था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया गया। ऐसे में उनके पास भी अपनी पत्नी, बेटी और बेटे को समय देने का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें