फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज जीत के बाद श्रीलंका से आई बुरी खबर,  भारतीय क्रिकेटर की मौत 

Thu, 07 Sep 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह सोढा
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 9-0 से जीत हासिल करने के अगले दिन श्रींलका से गुरुवार को एक बुरी खबर आई। गुजरात के अंडर-17 क्रिकेटर देवेद्र सिंह सोढा की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सूरत के रहने वाला देवेंद्र कोलंबो में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने गया था। 
विज्ञापन


देवेंद्र सूरत के एक क्रिकेट क्लब से जुड़कर क्रिकेट के गुर सीख रहा था। बेटे की क्रिकेटर बनने की चाह पूरी करने के लिए पिता मान सिंह सोढा ने भी उसके लिए हर तरह की सुविधाएं जुटाने की हरसंभव कोशिश की। 3 सितंबर को क्लब की अंडर-17 टीम के लिए देवेंद्र का चयन हुआ था। उनकी टीम राजधानी कोलंबो से 35 किलोमीटर दूर नेगांबो के एक रिसॉर्ट में ठहरी थी। वहीं स्वीमिंग पूल में डूबने से देवेंद्र मौत हो गई।

देवेंद्र की पिता से 5 सितंबर को आखिरी बार बात हुई थी। देवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही सूरत की अंबिका टाउनशिप में शोक की लहर दौड़ गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों का मानना है कि इस हादसे की वजह से देश ने एक उभरता हुआ क्रिकेटर खो दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें