न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल, एंजेलो मैथ्यूज 27* और रोशन सिल्वा 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। श्रीलंका अब भी न्यूजीलैंड के स्कोर से 90 रन पीछे है।
टॉस हराकर पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 50 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने 65 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि वीजे वाटलिंग 46 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल ने बेहतरीन गंदबाजी करते हुए 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा लाहिरु कुमारा ने 3 विकेट झटके। इसी के साथ सुरंगा लकमल ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड के 178 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 21 रन के स्कोर पर श्रीलंका ने अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा दिए। दनुष्का गुनाथिलका (8), दिमुथ करुणारत्ने (7) और कप्तानी दिनेश चांदीमल (6) खास योगदान नहीं दे पाए। इसके बाद कुसल मेंडिस भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। कीवी टीम की तरफ से टिम साउदी ने 3 विकेट झटके, जबकि कॉलिन डी ग्रैंडहोम को एक विकेट मिला।