चिन्तका जयसिंघे
- फोटो : twitter and 9 news australia
चिन्तका जयसिंघे:
श्रीलंका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेल चुके ऑलराउंडर चिन्तका जयसिंघे अब 42 वर्ष के हो चुके हैं। वे भी फिलहाल रंडीव के साथ ऑस्ट्रेलिया में बस चला रहे हैं। जयसिंघे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर हालांकि ज्यादा लंबा नहीं रहा बावजूद इसके वे टीम का अहम हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका की तरफ से पांच टी-20 मुकाबले खेले और 49 रन बनाए थे। दिलचस्प यह है कि उन्होंने भी अपना क्रिकेट डेब्यू भारत के खिलाफ ही किया था। जयसिंघे ने 2009 में नागपुर में टी-20 डेब्यू किया था। जयसिंघे जयसूर्या, मुरलीधरन, संगकारा, जयवर्धने, दिलशान जैसे दिग्गजों के साथ खेले थे और 2010 में टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे।