फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पॉट फिक्सिंग में फंसे श्रीसंथ की मुश्किलें बढ़ी, सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई

Fri, 07 Dec 2018 06:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
 S Sreesanth
विज्ञापन

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंथ की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट अब उनकी याचिका पर अगले साल जनवरी के तीसरे सप्ताह में सुनवाई करेगा।

विज्ञापन

 
श्रीसंथ की तरफ से वकील सलमान खुर्शीद ने अदालत में कहा कि वो अब 35 साल के हो चुके हैं और उनके खेलने के बेहतरीन दिन बीतते जा रहे हैं। इसलिए इस मामले की सुनवाई जल्द से जल्द हो।

बता दें कि श्रीसंत ने बीसीसीआई की तरफ से लगाए गए लाइफ टाइम बैन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया है कि प्रतिबंध खिलाड़ी के तौर पर और उसकी छवि के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में श्रीसंथ के खेलने पर आजीवन बैन लगाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के कारण श्रीसंत पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट और वन-डे साल 2011 में खेला था। जिसके बाद उनके क्रिकेट करियर में दाग लग गया और तब से वह टीम से बाहर हैं।

इसके बाद सितंबर, 2013 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा उनपर आजीवन बैन लगा दिया गया। इससे बाद वह क्रिकेट में लौटने की तमाम कोशिश किए लेकिन निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें