सोमवार को बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को बर्खास्त करने का निर्णय देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संचालन के नए लोगों की तलाश के लिए फाली एस नरीमन और गोपाल सुब्रामन्यम को एमिकस क्यूरी (न्यायमित्र) नियुक्त किया था।
सर्वोच्च अदालत के फैसला सुनाने के एक दिन बाद वरिष्ठ अधिवक्ता फाली एस नरीमन ने अदालत से स्वयं को इस मामले से अलग रखने के लिए कहा। नरीमन ने मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अगुवाई वाली पीठ को बताया कि उन्होंने 2009 में वकील के रूप में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए वह इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।