सांस थाम देने वाले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। राहुल तेवतिया और रियान पराग जैसे युवा खिलाड़ियों ने मिलकर लगातार चार मैच से हारती आ रही राजस्थान रॉयल्स को जीत की पटरी पर लौटाया। रॉयल्स को आखिरी ओवर में 8 रन चाहिए थे, जिसे पांचवीं गेंद में छक्का मारकर पराग ने बखूबी अंजाम दिया।
खलील अहमद की पांचवीं गेंद: रियान पराग ने छक्का मारा
खलील अहमद की तीसरी गेंद: राहुल तेवतिया ने 2 रन लिए
क्रीज पर राहुल तेवतिया
खलील अहमद की पहली गेंद: रियान पराग ने 2 रन लिए
खलील अहमद की दूसरी गेंद: रियान पराग ने 1 रन लिए
अगली दो गेंदों में 10 रन। राहुल तेवतिया ने तीसरी गेंद में चौका और चौथी गेंद में छक्का मारा। 19 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 151/5 रियान पराग (33) और राहुल तेवतिया (42)
शुरुआती दो गेंदों में सिर्फ दो रन आए
संदीप शर्मा की पहली गेंद पर तेवतिया का छक्का, चौथी और पांचवीं में रियान पराग ने चौका मारा। 17 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 123/5 रियान पराग (30) और राहुल तेवतिया (18)
खलील का यह तीसरा ओवर था, जिसकी आखिरी गेंद में रियान पराग ने छक्का मारा। 16 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 105/5 रियान पराग (21) और राहुल तेवतिया (9)
नटराजन के तीसरे ओवर से छह रन आए। 15 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 94/5 रियान पराग (12) और राहुल तेवतिया (7)
पेसर संदीप शर्मा के ओवर से चार रन आए। 14 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 88/5 रियान पराग (9) और राहुल तेवतिया (4)
राहुल तेवतिया क्रीज पर नए बल्लेबाज। ओवर से छह रन आए। यहां साझेदारी की जरूरत। 13 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 84/5 रियान पराग (7) और राहुल तेवतिया (2)
राजस्थान की आखिरी उम्मीद भी टूटी। राशिद खान ने जबरदस्त गेंद में संजू सैमसन को फंसाया और विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो द्वारा लपकवाया। सैमसन ने 25 गेंदों में 26 रन बनाए। 12 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 78/5 रियान पराग (5)
11 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 72/4 संजू सैमसन (24) और रियान पराग (4)
60 गेंदों में 92 रन की दरकार। संजू सैमसन के बाद राहुल तेवतिया ही स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बचे हैं फिर जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी ही बचेंगे।
विजय शंकर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन का चौका। नौ ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 52/3 रॉबिन उथप्पा (18) और संजू सैमसन (19)
राशिद खान का सधा ओवर। सिर्फ पांच रन दिए। आठ ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 52/3 रॉबिन उथप्पा (14) और संजू सैमसन (14)
नटराजन का शानदार ओवर। मेडन ओवर फेका। नटराजन की गेंदों का संजू सैमसन के पास कोई जवाब नहीं था। छह ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 36/3 रॉबिन उथप्पा (10) और संजू सैमसन (0)
छह गेंदों में पांच रन बनाकर स्मिथ आउट। खराब सामंजस्य। रन आउट हुए। चौथे ओवर में विकेट के साथ 12 रन भी आए। चार ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 26/2 जोस बटलर (16) और संजू सैमसन (0)
तीन ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 14/1 जोस बटलर (4) और स्टीव स्मिथ (5)
निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए पहचाने जाने वाले बेन स्टोक्स करियर में छठी बार ओपनिंग करने आए। राजस्थान रॉयल्स ने एकबार फिर सलामी जोड़ी के साथ प्रयोग किया।
मनीष पांडेय का अर्धशतक, फिफ्टी से चूके डेविड वार्नर और अंत में केन विलियमसन का 12 गेंदों में 22 रन का नाबाद कैमियो
प्रियम गर्ग 8 गेंदों में 15 रन बनाकर रन आउट। आखिरी ओवर से आए कुल 16 रन। 20 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 158/4 केन विलियमसन (22)
ओवर से आए कुल 19 रन। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 142/3 केन विलियमसन (19) और प्रियम गर्ग (3)
जयदेव उनादकट का बढ़िया ओवर। 18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 123/3 केन विलियमसन (4) और प्रियम गर्ग (0)
44 गेंदों में 54 रन का योगदान करने वाले मनीष पांडेय को जयदेव उनादकट ने अपनी स्लोअर बॉल में फंसाया।
त्यागी के तीसरे और पारी के 17वें ओवर में 8 रन आए। तीसरी गेंद पर मनीष पांडेय ने चौकाा मारा। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 117/2 मनीष पांडेय (50) और केन विलियमसन (2)
तेवतिया को उनके आखिरी ओवर में मनीष पांडेय ने रिमांड पर लिया। पहली गेंद पर चौका। चौथी पर छक्का। ओवर से 13 रन आए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 109/2 मनीष पांडेय (44) और केन विलियमसन (0)
15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 96/1 मनीष पांडेय (31) और केन विलियमसन (0)
कप्तान स्टीव स्मिथ की चाल काम आई। जोफ्रा आर्चर ने अपने नए स्पैल में वार्नर के रूप में हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। 38 गेंदों में 48 रन बनाकर वह आउट हुए।
श्रेयस गोपाल के तीसरे ओवर में 10 रन आए। तीसरी गेंद पर मनीष पांडेय का करारा छक्का। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 93/1 डेविड वार्नर (46) और मनीष पांडेय (30)
जयदेव उनादकट का एक और बढ़िया ओवर। कोई बाउंड्री नहीं आई। सिर्फ छह रन दिए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 83/1 डेविड वार्नर (43) और मनीष पांडेय (23)
अपने तीसरे ओवर में राहुल तेवतिया ने जबरदस्त गेंदबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया। सिर्फ तीन रन दिए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 77/1 डेविड वार्नर (40) और मनीष पांडेय (20)
कार्तिक त्यागी को दूसरी ही गेंद में वार्नर ने छक्के के लिए भेजा। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 74/1 डेविड वार्नर (39) और मनीष पांडेय (18)
राहुल तेवतिया ने अपने दूसरे ओवर में कोई बाउंड्री नहीं दी। कुल सात रन आए। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 63/1 डेविड वार्नर (30) और मनीष पांडेय (16)
आखिरी गेंद पर वार्नर ने चौका मारा। ओवर से सात रन आए। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 56/1 डेविड वार्नर (26) और मनीष पांडेय (13)
आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 49/1 डेविड वार्नर (21) और मनीष पांडेय (11)
राहुल तेवतिया का पहला ओवर। दूसरी गेंद पर मनीष पांडेय ने छक्का लगाया तो पांचवीं गेंद पर डेविड वार्नर का चौका। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 38/1 डेविड वार्नर (12) और मनीष पांडेय (9)
उनादकट ने अपने पहले ओवर में तीन रन दिए। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 26/1 डेविड वार्नर (8) और मनीष पांडेय (2)
पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 23/1 डेविड वार्नर (7) और मनीष पांडेय (0)
शुरुआती दो गेंदों में दो-दो रन और तीसरी गेंद में छक्का खाने के बाद नए गेंदबाज कार्तिक त्यागी की जोरदार वापसी। शॉर्ट गेंद में जॉनी बेयरस्टो को फंसाया और डीप स्क्वैयर में संजू सैमसन ने उड़ते हुए कैच लपका। बेयस्टो ने 19 गेंदों में 16 रन बनाए।
चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 13/0 डेविड वार्नर (7) और जॉनी बेयरस्टो (6)
शुरुआती पांच गेंदों में आर्चर ने बेयरस्टो को परेशान किया आखिरी गेंद में सिंगल निकाल पाए। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 6/0 डेविड वार्नर (2) और जॉनी बेयरस्टो (4)
तीन डॉट गेंद, तीन सिंगल। कोई बाउंड्री नहीं। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 5/0 डेविड वार्नर (2) और जॉनी बेयरस्टो (3)
डेविड वार्नर (1) और जॉनी बेयरस्टो (1)
स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को जगह बनानी पड़ी। रॉबिन उथप्पा और रियान पराग की वापसी हुई है।
डेविड वार्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी राजस्थान रॉयल्स पहले गेंदबाजी करेंगे।