फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई को रौंदते हुए प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, KKR टूर्नामेंट से बाहर

Tue, 03 Nov 2020 11:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians Live IPL Score: शारजाह में मंगलवार रात मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से रौंदते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13वें सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया, इसका मतलब ये कि 14 अंक के साथ केकेआर सिर्फ इंतजार ही करते रह गई और उसे पांचवें क्रम से संतोष करना पड़ेगा। मैच में टॉस गंवाते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा के नाबद अर्धशतकों के बूते हैदराबाद ने 17 गेंद पहले ही पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 03-Nov-2020

वार्नर का 48वां अर्धशतक

लीग के सबसे सफल विदेशी बल्लेबाज डेविड वार्नर से अधिक रन सिर्फ विराट कोहली (191 मैचों में 5872 रन) और सुरेश रैना (193 मैचों में 5368 रन) के नाम है। वार्नर के 140 मैचों में 5210 रन हो गए हैं। इसके साथ ही आईपीएल में छह सत्रों में 500 से अधिक रन बनाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए, इससे पहले उन्होंने 2014 (528 रन), 2015 (562 रन), 2016 (548 रन), 2017 (641 रन) और 2019 में (692 रन) बनाए थे।

11:09 PM, 03-Nov-2020

इन चार टीमों के बीच होगा प्लेऑफ

सनराइजर्स को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना था, उसकी जीत के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स के बाद सनराइजर्स तीसरे स्थान पर आ गई और अब उसका सामना एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर काबिज आरसीबी से होगा।

11:02 PM, 03-Nov-2020

SRH प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम

इस जीत के साथ SRH प्लेऑफ में पहुंची तो 14 अंक के साथ केकेआर सिर्फ इंतजार ही करते रह गई और उसे पांचवें क्रम से संतोष करना पड़ेगा। मैच में टॉस गंवाते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे डेविड वार्नर और ऋधिमान साहा के नाबद अर्धशतकों के बूते हैदराबाद ने 17 गेंद पहले ही पा लिया।
 

विज्ञापन
10:59 PM, 03-Nov-2020

10 विकेट से जीता SRH

17.1 ओवर में 23 गेंद शेष रहते सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से विशाल अंतर से रौंदा। 85 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान वार्नर ने चौका मारकर अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करवाया।
 

10:56 PM, 03-Nov-2020

18 गेंदों में तीन रन चाहिए

कोल्टर नाइल के आखिरी ओवर से तीन रन। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 147/0 डेविड वार्नर (81) और ऋधिमान साहा (58)

विज्ञापन
10:51 PM, 03-Nov-2020

चार ओवर में छह रन रन चाहिए

16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 144/0 डेविड वार्नर (79) और ऋधिमान साहा (57)
 

10:46 PM, 03-Nov-2020

अब 30 गेंदों में महज 13 रन की दरकार

नाथन कोल्टर नाइल इस ओवर में भी कोई विकेट नहीं ले पाए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 137/0 डेविड वार्नर (73) और ऋधिमान साहा (56)

10:40 PM, 03-Nov-2020

अब छह ओवर में 19 रन चाहिए

बिना किसी बाउंड्री के धवल कुलकर्णी के तीसरे ओवर से 9 रन। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 131/0 डेविड वार्नर (68) और ऋधिमान साहा (55)

10:34 PM, 03-Nov-2020

अब सिर्फ 28 रन चाहिए

क्रुणाल पांड्या ने 12 रन लुटाए। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 122/0 डेविड वार्नर (64) और ऋधिमान साहा (51)

10:29 PM, 03-Nov-2020

वार्नर-साहा दोनों की फिफ्टी

वार्नर ने इस ओवर में एक छक्का और एक चौका मारा। ओवर से 13 रन भी आए। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 110/0 डेविड वार्नर (58) और ऋधिमान साहा (50)
 

10:25 PM, 03-Nov-2020

मुंबई की पकड़ से मैच बाहर

11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 97/0 डेविड वार्नर (46) और ऋधिमान साहा (49)

10:21 PM, 03-Nov-2020

अब 60 गेंदों में 61 रन चाहिए

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 89/0 डेविड वार्नर (44) और ऋधिमान साहा (43)
 

10:16 PM, 03-Nov-2020

साहा के दो लगातार चौके

क्रुणाल पांड्या के ओवर से 13 रन। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 84/0 डेविड वार्नर (41) और ऋधिमान साहा (41)

10:13 PM, 03-Nov-2020

12 ओवर में 79 रन चाहिए

आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 71/0 डेविड वार्नर (38) और ऋधिमान साहा (31)

10:08 PM, 03-Nov-2020

चाहर के दूसरे ओवर से 9 रन

सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 65/0 डेविड वार्नर (34) और ऋधिमान साहा (29)

10:02 PM, 03-Nov-2020

छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 56/0 डेविड वार्नर (26) और ऋधिमान साहा (28)
 

09:57 PM, 03-Nov-2020

जम गए वार्नर-साहा

अपने पहले ओवर में राहुल महंगे साबित हुए। इस ओवर से कुल 9 रन आए। साहा ने चौके से स्वागत किया तो चौथी बॉल पर वार्नर ने भी बाउंड्री मारी। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 49/0 डेविड वार्नर (21) और ऋधिमान साहा (27)
 

09:52 PM, 03-Nov-2020

वार्नर ने लगातार तीन चौके मारे

जेम्स पैटिंसन को डेविड वार्नर ने रिमांड पर लिया। ओवर से कुल 16 रन आए। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 40/0 डेविड वार्नर (17) और ऋधिमान साहा (22)

09:46 PM, 03-Nov-2020

तीसरे ओवर से 10 रन आए

धवन कुलकर्णी के दूसरे ओवर से 10 रन। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 24/0 डेविड वार्नर (2) और ऋधिमान साहा (21)
 

09:40 PM, 03-Nov-2020

साहा ने बोला धावा

कोल्टर नाइल की तीसरी गेंद में छक्का तो अगली बॉल पर चौका। ओवर से कुल 11 रन आए। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 14/0 डेविड वार्नर (1) और ऋधिमान साहा (12)

09:36 PM, 03-Nov-2020

धवल कुलकर्णी का सीजन में पहला मैच

एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 3/0 डेविड वार्नर (1) और ऋधिमान साहा (1)

09:32 PM, 03-Nov-2020

हैदराबाद लक्ष्य साधने उतरा

09:26 PM, 03-Nov-2020

SRH के गेंदबाजों का दमदार खेल

09:22 PM, 03-Nov-2020

पोलार्ड के तीन हजार रन पूरे

09:14 PM, 03-Nov-2020

SRH को 150 रन का लक्ष्य

कीरोन पोलार्ड 25 गेंद में 41 रन बनाकर आखिरी ओवर में बोल्ड। अंतिम ओवर से विकेट के साथ 10 रन आए। 20 ओवर के बाद MI का स्कोर: 149/8 जेम्स पैटिंसन (4) और धवल कुलकर्णी (3)

09:09 PM, 03-Nov-2020
कीरोन पोलार्ड - फोटो : ट्विटर @mipaltan

पोलार्ड के लगातार तीन छक्के

नटराजन के ओवर से 20 रन। 19 ओवर के बाद MI का स्कोर: 139/7 कीरोन पोलार्ड (35) और जेम्स पैटिंसन (3)

09:02 PM, 03-Nov-2020

कोल्टर नाइल भी आउट

जेसन होल्डर ने मैच का अपना पहला और टी-20 का 100वां विकेट लिया। स्लोअर बॉल पर कवर ड्राइव मारने की फिराक में कोल्टर नाइल लपके गए। 18 ओवर के बाद MI का स्कोर: 119/7 कीरोन पोलार्ड (16) और जेम्स पैटिंसन (2)

08:57 PM, 03-Nov-2020

डीकॉक अगली ही गेंद पर बोल्ड

30 गेंदों में 33 रन की पारी का अंत
 

08:54 PM, 03-Nov-2020

ईशान किशन का छक्का

17वें ओवर की दूसरी बॉल पर सीधा छक्का

08:50 PM, 03-Nov-2020

अंतिम दो गेंद में लगातार चौका

इस ओवर से 11 रन। पोलार्ड बिना खतरा मोल लेकर रन बना रहे। 16 ओवर के बाद MI का स्कोर: 109/5 ईशान किशन (27) और कीरोन पोलार्ड (15)

08:44 PM, 03-Nov-2020

अंतिम पांच ओवर में मुंबई रनगति बढाना चाहेगी

ओवर से 8 रन। 15 ओवर के बाद MI का स्कोर: 98/5 ईशान किशन (25) और कीरोन पोलार्ड (6)

08:38 PM, 03-Nov-2020

नदीम के आखिरी ओवर से तीन रन

14 ओवर के बाद MI का स्कोर: 90/5 ईशान किशन (19) और कीरोन पोलार्ड (4)
 

08:33 PM, 03-Nov-2020

सौरभ तिवारी भी आउट

एक रन के भीतर तीन विकेट गिरे। राशिद खान ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद में मुंबई का पांचवां विकेट गिराया। ऋधिमान साहा ने जबरदस्त कैच लिया। 13 ओवर के बाद MI का स्कोर: 87/5 ईशान किशन (18) और कीरोन पोलार्ड (2)
 

08:28 PM, 03-Nov-2020

एक ही ओवर में दो विकेट गिरे

शहबाज नदीम ने पहली ही गेंद में सूर्यकुमार यादव को स्टंपिंग किया। वाइड और शॉर्ट गेंद को पंच करने के प्रयास में यादव पूरी तरह चूके। क्रीज के बाहर साहा ने पकड़ा। आउट होने से पहले 29 गेंदों में 36 रन बनाए। फिर चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या भी खाता खोले आउट। मुंबई को लगातार झटके। 12 ओवर के बाद MI का स्कोर: 82/4 ईशान किशन (15) और सौरभ तिवारी (1)
 

08:24 PM, 03-Nov-2020

नटराजन के ओवर से सिर्फ तीन रन

11 ओवर के बाद MI का स्कोर: 81/2 सूर्यकुमार यादव (36) और ईशान किशन (15)

08:19 PM, 03-Nov-2020

10वें ओवर से 13 रन आए

राशिद खान को सूर्यकुमार यादव ने चौका तो ईशान किशन ने छक्का मारा। 10 ओवर के बाद MI का स्कोर: 78/2 सूर्यकुमार यादव (34) और ईशान किशन (14)
 

08:15 PM, 03-Nov-2020

नदीम का बढ़िया ओवर

नौ ओवर के बाद MI का स्कोर: 65/2 सूर्यकुमार यादव (28) और ईशान किशन (8)
 

08:10 PM, 03-Nov-2020

राशिद खान के पहले ओवर में सात रन। कोई बाउड्री भी नहीं आई। मुंबई को साझेदारी की दरकार। आठ ओवर के बाद MI का स्कोर: 59/2 सूर्यकुमार यादव (25) और ईशान किशन (5)
 

08:06 PM, 03-Nov-2020

नटराजन का पहला ओवर

सात ओवर के बाद MI का स्कोर: 52/2 सूर्यकुमार यादव (21) और ईशान किशन (2)
 

08:00 PM, 03-Nov-2020

पावरप्ले खत्म

छह ओवर के बाद MI का स्कोर: 48/2 सूर्यकुमार यादव (19) और ईशान किशन (0)
 

07:54 PM, 03-Nov-2020

क्विंटन डीकॉक बोल्ड

संदीप शर्मा को शुरुआती तीन गेंदों में 16 रन (4, 6, 6) मारने के बाद क्विंटन डीकॉक चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ओवर से 16 रन और एक विकेट। पांच ओवर के बाद MI का स्कोर: 39/2 सूर्यकुमार यादव (10) और ईशान किशन (0)

07:49 PM, 03-Nov-2020

इस ओवर से सात रन आए

होल्डर के पहले ओवर में पांच रन आए थे, इस बार एक चौके के साथ सात रन। चार ओवर के बाद MI का स्कोर: 23/1 क्विंटन डीकॉक (9) और सूर्यकुमार यादव (10)

07:42 PM, 03-Nov-2020

रोहित शर्मा आउट

सात गेंद में चार रन बनाकर रोहित शर्मा आउट। संदीप शर्मा ने अपनी नकल बॉल में फंसाया। तीन ओवर के बाद MI का स्कोर: 16/1 क्विंटन डीकॉक (8) और सूर्यकुमार यादव (4)

07:38 PM, 03-Nov-2020

होल्डर का कसा ओवर

सिर्फ पांच रन दिए। दो ओवर के बाद MI का स्कोर: 10/0 क्विंटन डीकॉक (7) और रोहित शर्मा (3)

07:34 PM, 03-Nov-2020

संदीप शर्मा का पहला ओवर

पांचवीं गेंद पर डीकॉक ने चौका मारा। एक ओवर के बाद MI का स्कोर: 5/0 क्विंटन (4) और रोहित शर्मा (1)

07:26 PM, 03-Nov-2020

क्रीज पर उतरे मुंबई के बल्लेबाज

07:17 PM, 03-Nov-2020

डेविड वार्नर पर निगाहें

07:13 PM, 03-Nov-2020

धवल कुलकर्णी बरकरार रखना चाहेंगे रिकॉर्ड

07:07 PM, 03-Nov-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

07:00 PM, 03-Nov-2020

हैदरबाद ने टॉस जीता

डेविड वार्नर ने लिया गेंदबाजी का फैसला। चोटिल होकर लगातार कई मैच से बाहर चल रहे रोहित शर्मा इस मैच में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

06:53 PM, 03-Nov-2020

मुंबई की मजबूत बल्लेबाजी के सामने अग्निपरीक्षा

रॉयर चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है।

06:50 PM, 03-Nov-2020

कैसा होगा टीम संयोजन?

आक्रामक जॉनी बेयरस्टो को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। ऋधिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है।

06:46 PM, 03-Nov-2020

अपने पिछले दो मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को हराकर लय हासिल कर चुकी सनराइजर्स के सामने मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती है। हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं।
 

06:41 PM, 03-Nov-2020

IPL 2020: मुंबई को रौंदते हुए प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, KKR टूर्नामेंट से बाहर

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को आज का मैच जीतना होगा। हारने की स्थिति में कोलकाता नाइटराइडर्स क्वालीफाई कर जाएगी।



 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें