फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG: आईपीएल में पावरप्ले में बल्लेबाजों के होश उड़ा रहे हैं मोहम्मद शमी, 2023 से ले चुके हैं इतने विकेट

Sun, 05 Apr 2026 05:40 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। शमी ने हैदराबाद को शुरुआत में झटके दिए जिससे टीम दबाव में आ गई।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध पावरप्ले में दो विकेट निकाले। इसी के साथ शमी साल 2023 से अब तक आईपीएल मैच में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) को कैच आउट कराया। शमी ने फिर अपने अगले ओवर की शुरुआत ट्रेविस हेड (7) के विकेट के साथ की।
विज्ञापन

खराब रही सनराइजर्स की शुरुआत
इसी के साथ शमी ने साल 2023 से अब तक पावरप्ले में कुल 25 विकेट हासिल कर लिए। इस दौरान सर्वाधिक विकेट लेने वालों की फेहरिस्त में ट्रेंट बोल्ट शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 32 विकेट हैं। शमी के अलावा, भुवनेश्वर कुमार भी इस दौरान 25 विकेट निकाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर ने 24-24 विकेट प्राप्त किए हैं। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। यह टीम शुरुआती छह ओवरों के खेल तक तीन विकेट गंवाकर सिर्फ 22 ही रन बना सकी थी। इस बीच मोहम्मद शमी के अलावा एक विकेट प्रिंस यादव ने अपने नाम किया। 

क्लासेन-नीतीश चमके
सनराइजर्स हैदराबाद ने नीतीश रेड्डी और हेनरिच क्लासेन के अर्धशतकों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स को 157 रनों का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की और हैदराबाद की पारी लड़खड़ा दी, लेकिन क्लासेन और नीतीश रेड्डी के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई जिससे टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाने में सफल रही।
विज्ञापन

सनराइजर्स के लिए क्लासेन ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्वेश राठी और मणिरमन सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें