फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के इतिहास में पहली बार सुपर ओवर में जीता केकेआर, रोचक मुकाबले में SRH को हराया

Sun, 18 Oct 2020 08:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: अबु धाबी में रविवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। सुपर ओवर में केकेआर के सामने महज तीन रन का लक्ष्य था, जिसे केकेआर ने आसानी से पा लिया। इस जीत के साथ मॉर्गन की टीम नौ मैच में पांच जीत के साथ मजबूती से चौथे क्रम में जमी हुई है। मैच में टॉस गंवाकर कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 163/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑरेंज आर्मी ने भी छह विकेट खोकर इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया।
विज्ञापन
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : ट्विटर @ipl
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:50 PM, 18-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

इस जीत के साथ मॉर्गन की टीम नौ मैच में पांच जीत के साथ मजबूती से चौथे क्रम में जमी हुई है। मैच में टॉस गंवाकर कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 163/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में ऑरेंज आर्मी ने भी छह विकेट खोकर इतने ही रन बनाए और मैच टाई हो गया।

07:49 PM, 18-Oct-2020

सुपर ओवर में जीता केकेआर

आईपीएल के इतिहास में केकेआर ने पहली बार सुपर ओवर में मैच जीता। जहां सनराइजर्स हैदराबाद दो रन बचाने का चुनौतीपूर्ण काम नहीं कर पाया। 

07:48 PM, 18-Oct-2020

KKR की बल्लेबाजी

  • राशिद खान की पहली गेंद इयोन मॉर्गन ने डॉट खेली
  • राशिद खान की दूसरी गेंद इयोन मॉर्नग ने 1 रन लिए
  • राशिद खान की तीसरी गेंद दिनेश कार्तिक ने डॉट खेली
  • राशिद खान की चौथी गेंद लेग बाई के 2 रन

विज्ञापन
07:43 PM, 18-Oct-2020

KKR के बल्लेबाज क्रीज पर

कप्तान इयोन मॉर्गन और पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक छह गेंदों में तीन रन बनाने उतरे।

07:40 PM, 18-Oct-2020

केकेआर को जीत के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए

लॉकी फर्ग्यूसन की जबरदस्त गेंदबाजी। पहली और तीसरी गेंद में दो बल्लेबाजों को बोल्ड किया। सिर्फ दो ही रन बने। देखना होगा केकेआर किन दो बल्लेबाजों पर दांव लगाता है?
 

विज्ञापन
07:38 PM, 18-Oct-2020

सुपर ओवर शुरू, SRH की पहले बल्लेबाजी

  • लॉकी फर्ग्यूसन की पहली गेंद डेविड वार्नर क्लीन बोल्ड
  • लॉकी फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद अब्दुल समद 2 रन
  • लॉकी फर्ग्यूसन की तीसरी गेंद अब्दुल समद क्लीन बोल्ड

07:35 PM, 18-Oct-2020

KKR कभी नहीं जीत पाई सुपर ओवर

टूर्नामेंट का तीसरा सुपर ओवर, इसके पहले दिल्ली बनाम पंजाब और आरसीबी VS मुंबई के बीच सुपर ओवर की टक्कर हो चुकी।
 
 

07:32 PM, 18-Oct-2020

टाई हुआ मैच

सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 18 रन चाहिए। डेविड वार्नर-राशिद खान ने मिलकर 17 रन बनाए। अंतिम गेंद में दो रन की जगह सिर्फ एक ही ले पाए।

07:27 PM, 18-Oct-2020

आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए

लेकिन ये क्या ओवर इंजर्ड आंद्रे रसेल फेंक रहे। क्या यह ओवर कुलदीप यादव ने नहीं दिया जाना चाहिए था?

07:19 PM, 18-Oct-2020

अब्दुल समद आउट

19वें ओवर की आख्रिरी गेंद पर अब्दुल समद आउट। हालांकि ओवर से 12 रन जरूर आए। शिवम मावी की पहली गेंद में अब्दुल समद ने तो तीसरी गेंद में वार्नर ने चौका मारा।

07:13 PM, 18-Oct-2020

12 गेंदों में 30 रन चाहिए

लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने आखिरी और पारी के 18वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। सिर्फ सात रन दिए और बल्लेबाजों को बाउंड्री मारने से भी रोका।
 

07:08 PM, 18-Oct-2020

18 गेंदों में 37 रन चाहिए

17वें ओवर से 10 रन आए। वरुण चक्रवर्ती की चौथी गेंद में चौका। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 127/5 डेविड वार्नर (24) और अब्दुल समद (13)
 

06:59 PM, 18-Oct-2020

विजय शंकर आउट

हैदराबाद का पांचवां विकेट गिरा। पैट कमिंस ने अपने आखिरी ओवर में विकेट लिया। चार ओवर के स्पैल का अंत 28 रन देकर एक सफलता के साथ किया। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 117/5 डेविड वार्नर (19) और अब्दुल समद (8)

06:55 PM, 18-Oct-2020

रसेल चोटिल होकर मैदान से बाहर

06:53 PM, 18-Oct-2020

5 ओवर में 55 रन चाहिए

16वां ओवर पैट कमिंस लेकर आ रहे। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 109/4 डेविड वार्नर (19) और विजय शंकर (7)

06:47 PM, 18-Oct-2020

SRH के 100 रन पूरे

पैट कमिंस फिर से महंगे। अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में पैट कमिंस ने 11 रन दिए। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 100/4 डेविड वार्नर (15) और विजय शंकर (3)

06:46 PM, 18-Oct-2020

वार्नर पांच हजार रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

06:45 PM, 18-Oct-2020

सात ओवर में 75 रन चाहिए

कुलदीप यादव ने अपने दूसरे ओवर में पांच रन दिए।
 

06:35 PM, 18-Oct-2020

लॉकी फर्ग्यूसन ने उड़ाई पांडेय की गिल्ली

सटीक और तेज यॉर्कर पर मनीष पांडेय चारों खाने चित। सातवीं गेंद में क्लीन बोल्ड। सिर्फ छह रन बनाए। मुश्किल में हैदराबाद और केकेआर की पकड़ में मैच। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 80/3 डेविड वार्नर (6) और विजय शंकर (1)
 

06:30 PM, 18-Oct-2020

कुलदीप यादव का पहला ओवर

चाइनामैन ने सिर्फ छह रन दिए। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 80/3 मनीष पांडेय (5) और डेविड वार्नर (4)

06:25 PM, 18-Oct-2020

जॉनी बेयरस्टो आउट

अच्छी लय में नजर आ रहे इंग्लिश विकेटकीपर ने अपना विकेट फेंका। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने दूसरी ही गेंद पर बेयरस्टो को फंसाया और लॉन्ग ऑफ पर खड़े आंद्रे रसेल ने आसान सा कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। 28 गेंदों में 36 रन बनाने वाले जॉनी ने सात चौके लगाए। ओवर में विकेट के साथ सिर्फ चार रन। 10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 74/3 मनीष पांडेय (3) और डेविड वार्नर (1)
 

06:20 PM, 18-Oct-2020

हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा

केकेआर को दूसरी सफलता प्रियम गर्ग के रूप में मिली। यह विकेट भी लॉकी फर्ग्यूसन ने ही लिया। छह गेंद में चार रन बनाकर खेल रहे प्रियम गर्ग को उनकी सातवीं बॉल पर फर्ग्यूसन ने स्लोअर पर बोल्ड किया। अब डेविड वार्नर नए बल्लेबाज। ओवर से विकेट के साथ सिर्फ एक रन। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 70/2 जॉनी बेयरस्टो (36) और डेविड वार्नर (0)

06:17 PM, 18-Oct-2020

चक्रवर्ती के ओवर से 8 रन

आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 68/1 जॉनी बेयरस्टो (35) और प्रियम गर्ग (3)
 

06:10 PM, 18-Oct-2020

विलियमसन आउट

पावरप्ले के बाद पहले ओवर की पहली गेंद। दिलचस्प बात यह नए गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के सीजन 2020 की भी यह पहली ही बॉल थी। 19 गेंदों में 29 रन की तेज पारी में केन ने चार चौके और एक छक्का भी मारा। छक्का मारने के प्रयास में थर्ड मैन में मौजूद नितीश राणा ने आसान कैच लपका। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 60/1 जॉनी बेयरस्टो (29) और प्रियम गर्ग (1)
 

06:06 PM, 18-Oct-2020

पावरप्ले में हैदराबाद की शानदार शुरुआत

शिवम मावी के दूसरे ओवर में 12 रन। दूसरी गेंद में विलियमसन ने छक्का मारा तो अंतिम गेंद में जॉनी बेयरस्टो का चौका। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 58/0 जॉनी बेयरस्टो (28) और केन विलियमसन (29)
 

06:00 PM, 18-Oct-2020

बेयरस्टो-विलियमसन जमकर पिटाई कर रहे

पैट कमिंस की खराब गेंदबाजी। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक चौके मारे। ओवर से 11 रन आए। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 46/0 जॉनी बेयरस्टो (24) और केन विलियमसन (22)
 

05:55 PM, 18-Oct-2020

चौथे ओवर में तीन चौके

इस बार गेंद आंद्रे रसेल के हाथों में थी। पहली गेंद में विलियमसन ने तो अंतिम दो गेंदों में बेयरस्टो ने लगातार चौके मारे। इस ओवर से 13 रन आए। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 35/0 जॉनी बेयरस्टो (20) और केन विलियमसन (15)
 

05:50 PM, 18-Oct-2020

इस बार बेयरस्टो ने लगातार चौके मारे

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का पहला ओवर। इससे भी 10 रन आए। दूसरी और तीसरी बॉल पर बेयरस्टो ने चौका जड़ा। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 22/0 जॉनी बेयरस्टो (12) और केन विलियमसन (10)
 

05:46 PM, 18-Oct-2020

विलियमसन के लगातार दो चौके

शिवम मावी की शुरुआती चार गेंदों में सिर्फ दो ही रन आए थे, लेकिन फिर केन विलियमसन ने अंतिम दो गेंदों में 8 रन निकाल लिए। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 12/0 जॉनी बेयरस्टो (3) और केन विलियमसन (9)

05:42 PM, 18-Oct-2020

पहले ओवर से सिर्फ 2 रन

आज बल्लेबाजी क्रम में बदलाव। डेविड वार्नर की जगह जॉनी बेयरस्टो का साथ निभाने के लिए केन विलियमसन क्रीज पर। एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 2/0 जॉनी बेयरस्टो (2) और केन विलियमसन (0)

05:37 PM, 18-Oct-2020

लक्ष्य साधने उतरा SRH

05:33 PM, 18-Oct-2020

कप्तान की तेज तर्रार पारी

05:27 PM, 18-Oct-2020

05:20 PM, 18-Oct-2020

SRH को 164 रन का लक्ष्य

आखिरी चार ओवर में 52 रन बने। दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 गेंदों में तेज तर्रार 58 रन की साझेदारी हुई। 20 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 163/5 दिनेश कार्तिक (14 गेंदों में नाबाद 29 रन)  आखिरी ओवर में बासिल थम्पी ने 16 रन लुटाए, लेकिन अंतिम गेंद में इयोन मॉर्गन (23 गेंद में 34 रन) का विकेट लिया। 

05:12 PM, 18-Oct-2020

19वें ओवर से 14 रन

दिनेश कार्तिक ने नटराजन की पहली गेंद में चौका तो आखिरी गेंद में छक्का मारा। ओवर से कुल 14 रन आए। 19 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 147/4 इयोन मॉर्गन (18) और दिनेश कार्तिक (29)
 

05:07 PM, 18-Oct-2020

18वें ओवर से 12 रन आए

18 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 133/4 इयोन मॉर्गन (16) और दिनेश कार्तिक (18)
 

05:00 PM, 18-Oct-2020

17वें ओवर में दो चौके

बासिल थम्पी को चौथी गेंद में मॉर्गन ने तो आखिरी बॉल पर दिनेश कार्तिक ने चौका मारा। 17 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 121/4 इयोन मॉर्गन (14) और दिनेश कार्तिक (8)

04:55 PM, 18-Oct-2020

संदीप शर्मा ने सिर्फ छह रन दिए

16 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 111/4 इयोन मॉर्गन (9) और दिनेश कार्तिक (3)

04:51 PM, 18-Oct-2020

अब आखिरी पांच ओवर का खेल बचा

दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज। स्कोर 105/4
 

04:50 PM, 18-Oct-2020

रसेल के खिलाफ SRH का सफल प्लान

04:45 PM, 18-Oct-2020

KKR के 100 रन पूरे

14.1 ओवर में मॉर्गन ने फ्री हिट में चौका मारा।
 

04:44 PM, 18-Oct-2020

राशिद के ओवर से तीन रन

राशिद खान के स्पैल का अंत। चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। 14 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 96/3 आंद्रे रसेल (7) और इयोन मॉर्गन (1)

04:40 PM, 18-Oct-2020

13वें ओवर में विकेट के साथ पांच रन आए। विजय शंकर के स्पैल का अंत। 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट झटका। 13 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 93/3 आंद्रे रसेल (5) और इयोन मॉर्गन (0)

04:38 PM, 18-Oct-2020

नितीश राणा भी आउट

चार गेंद में दो विकेट गिरे। 20 गेंद में 29 रन बनाकर राणा विजय शंकर के पहले शिकार बने। यह कैच भी प्रियम गर्ग ने ही लपका। 
 

04:36 PM, 18-Oct-2020

12वें ओवर में विकेट के साथ आठ रन भी आए। 12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 88/1 नितीश राणा (29) और आंद्रे रसेल (0)

04:34 PM, 18-Oct-2020

आंद्रे रसेल नए बल्लेबाज

12वें ओवर में विकेट के साथ आठ रन भी आए। 12 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 88/1 नितीश राणा (29) और आंद्रे रसेल (0)

04:31 PM, 18-Oct-2020

शुभमन गिल आउट

प्रियम गर्ग का बेहतरीन कैच। शुभमन गिल के इन साइड आउट शॉट को अपनी बायीं ओर दौड़ते हुए गर्ग ने लॉन्ग ऑफ पर लपका। सफलता राशिद खान के खाते में गई। शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 36 रन बनाए।
 
 

04:28 PM, 18-Oct-2020

11वें ओवर में सिर्फ तीन रन आए

विजय शंकर का एक और बेहतरीन ओवर। 11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 80/1 शुभमन गिल (36) और नितीश राणा (21)

04:23 PM, 18-Oct-2020

राशिद का महंगा ओवर

नितीश राणा ने राशिद की पहले दिशा बिगाड़ी फिर चौथी और पांचवीं गेंद में दो लगातार चौके मारे। ओवर से 13 रन आए। 10 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 77/1 शुभमन गिल (35) और नितीश राणा (19)

04:17 PM, 18-Oct-2020

शंकर के दूसरे ओवर मे 7 रन

नितीश राणा ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार इन साइड आउट खेलकर चौका बटोरा। नौवें ओवर से सात रन। नौ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 64/1 शुभमन गिल (32) और नितीश राणा (9)

04:11 PM, 18-Oct-2020

आक्रमण में राशिद खान

सधा ओवर। लगातार दूसरा ओवर जिसमें कोई बाउंड्री नहीं। चार रन आए। आठ ओवर के बाद KKR का स्कोर: 57/1 शुभमन गिल (31) और नितीश राणा (3)
 

04:07 PM, 18-Oct-2020

'थ्रीडी' विजय शंकर का पहला ओवर

पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल के बल्ले से चार रन। ओवर से कुल पांच रन। सात ओवर के बाद KKR का स्कोर: 53/1 शुभमन गिल (30) और नितीश राणा (0)
 

04:01 PM, 18-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी आउट

केकेआर का पहला विकेट गिरा। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने क्लीन बोल्ड किया। एक छक्के और दो चौके के बूते 16 गेदों में 23 रन बनाए। छह ओवर के बाद KKR का स्कोर: 48/1 शुभमन गिल (25)
 

03:54 PM, 18-Oct-2020

शुभमन गिल ने लगातार तीन चौके मारे

बासिल थम्पी ने दूसरा ओवर बेहद महंगा फेंका। 14 रन लुटाए। पांच ओवर के बाद KKR का स्कोर: 42/0 राहुल त्रिपाठी (22) और शुभमन गिल (20)

03:50 PM, 18-Oct-2020

चौथे ओवर में 13 रन

नटराजन की पहले ओवर में पिटाई। त्रिपाठी ने दूसरी गेंद में छक्का तो आखिरी गेंद में चौका मारा। चार ओवर के बाद KKR का स्कोर: 28/0 राहुल त्रिपाठी (21) और शुभमन गिल (7)

03:44 PM, 18-Oct-2020

तीसरे ओवर में तीन रन

संदीप शर्मा का सधा ओवर। बल्लेबाजों को मौका नहीं मिल रहा। तीन ओवर के बाद KKR का स्कोर: 15/0 राहुल त्रिपाठी (10) और शुभमन गिल (5)

03:39 PM, 18-Oct-2020

शुभमन गिल का कैच छूटा

सीजन का पहला मैच खेल रहे बासिल थम्पी के पहले ही ओवर की तीसरी गेंद में गिल को जीवनदान। अच्छे फिल्डर माने जाने वाले राशिद खान ने कैच छोड़ा। दो ओवर के बाद KKR का स्कोर: 12/0 राहुल त्रिपाठी (9) और शुभमन गिल (3)

03:34 PM, 18-Oct-2020

राहुल त्रिपाठी का करार चौका

तीसरी गेंद पर त्रिपाठी का दर्शनीय चौका। एक ओवर के बाद KKR का स्कोर: 6/0 राहुल त्रिपाठी (5) और शुभमन गिल (1)

03:30 PM, 18-Oct-2020

खेल शुरू

संदीप शर्मा फेंक रहे पहला ओवर, जिनका सामना करने के लिए शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी पूरी तरह तैयार

03:24 PM, 18-Oct-2020

बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचे

03:14 PM, 18-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

03:10 PM, 18-Oct-2020

हैदराबाद में भी दो बदलाव

03:06 PM, 18-Oct-2020

लॉकी फर्ग्यूसन और कुलदीप की टीम में एंट्री

कोलकाता की टीम में अहम बदलाव किए गए है

03:00 PM, 18-Oct-2020

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस

डेविड वार्नर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली केकेआर बल्लेबाजी करेगी।
 

02:54 PM, 18-Oct-2020

टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर पहुंचे

अबु धाबी के इस मैदान में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का ही फैसला लेना सही होगा

02:49 PM, 18-Oct-2020

शिवम मावी ने अबतक काफी प्रभावित किया

02:44 PM, 18-Oct-2020

क्या आज रसेल दिखा पाएंगे कमाल?

02:40 PM, 18-Oct-2020

कहां ठहरती है SRH?

दूसरी ओर सनराइजर्स ने आठ मैचों में केवल तीन मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।
 

02:36 PM, 18-Oct-2020

केकेआर की पोजिशन

टीम ने अब तक चार मैचों में जीत दर्ज की है, लेकिन उसे इतने ही मैचों में हार भी मिली है। वह अंकतालिका में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बाद चौथे स्थान पर है।

02:32 PM, 18-Oct-2020

IPL के इतिहास में पहली बार सुपर ओवर में जीता केकेआर, रोचक मुकाबले में SRH को हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अबु धाबी में रविवार को दिन के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर जारी है। प्लेऑफ के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें