फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: प्लेऑफ में पहुंची KKR, रोमांचक मुकाबले में SRH को दी मात

Sun, 20 May 2018 05:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chris Lynn
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स ने क्रिस लिन (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी और प्रसिद्ध कृष्णा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। क्रिस लिन को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली।  

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही केकेआर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता आईपीएल 2018 के अंक तालिका में 14 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, दूसरी तरफ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैदराबाद की टीम 14 में से 9 मैच जीतकर 18 अंकों के साथ अंक तालिका में फिलहाल पहले नंबर पर काबिज है। 

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले लक्ष्य का पीछ करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिल लिन और सुनील नरेन ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन ने सुनील नरेन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 10 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 रन की धमाकेदार पारी खेली। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई।  इसके बाद लिन और रॉबिन उथप्पा की जोड़ी ने पारी को संभाला लेकिन 14वें ओवरी की पहली गेंद पर बर्थडे ब्वॉय सिद्धार्थ कौल ने लिन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांडे ने लिन का शानदार कैच लपका। उन्होंने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लबाजों के बीच 67 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट ने रॉबिन उथप्पा (45) को अपना शिकार बनाया। कार्लोस ने उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे विकेट के लिए उथप्पा और कार्तिक के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा 18वें ओवर की चौथी गेंद पर कौल ने आंद्रे रसेल (4) को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर नितीश राणा (7) को कार्लोस ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। हैदराबाद की तरफ से सिद्धार्थ कौल और कार्लोस ब्रैथवेट ने 2-2 विकेट, जबकि शाकिब अल हसन ने 1 विकेट अपने नाम किए। 

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने  कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य रखा था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरो में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

शिखर धवन ने जमाई शानदार फिफ्टी

शिखर धवन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन और श्रीवत्स गोस्वामी की जोड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन 9वें ओवर की चौथी गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने श्रीवत्स गोस्वामी (35) को अपना शिकार बनाया। कुलदीप ने गोस्वामी को आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 79 रन की साझेदारी हुई। 

यहां से धवन और केन विलियमसन दोनों ने मिलकर पारी को संभालते हुए स्कोर को 128 तक गया। लेकिन 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर जावोन सीर्ल्स ने केन विलियमसन को आंद्रे रसेल के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से शानदार 36 रन बनाए। दूसरे विकेट के दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद 16वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने शिखर धवन को LBW आउट किया। उन्होंने 39 गेदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। 

इसके अलावा यूसुप पठान (2) और कार्लोस ब्रैथवेट 3 रन बनाकर डगआउट लौटे। वहीं, 20वें ओवर की पहली गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने मनीष पांडे (25) को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया, जबकि चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन (10) का कैच सुनील नरेन ने लपका। वहीं इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान डक आउट के शिकार हुए। इसके अलावा आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार रनआउट हुए। कोलकाता की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
विज्ञापन

SRH ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

srhvkkra
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।दोनों टीमों में बदलाव किया गया था। सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने भुवनेश्वर कुमार और कार्लोस ब्रैथवेट को अपनी टीम में शामिस किया था,जबकि एलेक्स हेल्स और बेसिल थंपी को बाहर बैठना पड़ा । दूसरी तरफ कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने अपनी टीमों में एक बदलाब करते हुए शिवम मावी की जगह पीयूष चावला को शामिल किया था।

टीमेंः-

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, कार्लोस ब्रैथवेट, यूसुफ पठान, राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।

कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, सुनील नरिन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान), नीतीश राणा, शुभमन गिल, जावोन सीर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्णा, पीयूष चावला, कुलदीप यादव। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें