220 रन के विशाल लक्ष्य के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 19 ओवर में महज 131 रन सिमट गई
17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 110/8 रविचंद्रन अश्विन (5) और तुषार देशपांडे (2)
ऋषभ पंत 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट। हार तो तय थी, लेकिन यह खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज हार का अंतर जरूर कम कर सकता था।
नटराजन ने तीन रन बनाकर खेल रहे रबाडा को कलीन बोल्ड किया। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 103/7 ऋषभ पंत (36)
15वें ओवर से नौ रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 97/6 ऋषभ पंत (29) और कागिसो रबाडा (3)
14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 87/6 ऋषभ पंत (23) और कागिसो रबाडा (1)
13 ओवर में SRH का स्कोर: 83/6 ऋषभ पंत (20) और कागिसो रबाडा (0)
कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन पूरी तरह फेल हुए। विजय शंकर को मिला विकेट।
11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 76/4 ऋषभ पंत (16) और श्रेयस अय्यर (6)
10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 73/4 ऋषभ पंत (15) और श्रेयस अय्यर (4)
नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 66/4 ऋषभ पंत (10) और श्रेयस अय्यर (2)
नटराजन के पहले ओवर से 9 रन आए। आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 64/4 ऋषभ पंत (9) और श्रेयस अय्यर (1)
अजिंक्य रहाणे भी आउट हुए। पांचवीं गेंद में रहाणे को एलबीडब्ल्यू किया, जिन्होंने 19 गेंदों में 26 रन बनाए।
गहरे संकट में दिल्ली कैपिटल्स। राशिद खान ने आते ही विकेट चटकाया। कैरेबियाई खब्बू बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 13 गेंद में 16 रन बनाए।
जेसन होल्डर का महंगा ओवर। हेटमेयर ने दो चौके मारे तो रहाणे ने एक छक्का उड़ाया। लेग बाई से चार रन भी आए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 54/2 अजिंक्य रहाणे (26) और शिमरोन हेटमेयर (16)
संदीप शर्मा को ओवर में दो चौके पड़े। दूसरी गेंद में रहाणे तो पांचवीं बॉल पर हेटमेयर ने हल्ला बोला। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 34/2 अजिंक्य रहाणे (19) और शिमरोन हेटमेयर (7)
जेसन होल्डर की आखिरी बॉल पर आई बाउंड्री। ओवर से कुल छह रन। चौथे ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 24/2 अजिंक्य रहाणे (14) और शिमरोन हेटमेयर (2)
तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 18/2 अजिंक्य रहाणे (9) और शिमरोन हेटमेयर (1)
लगातार दूसरे ओवर में दिल्ली को झटका। दिल्ली ने जहां मार्कस स्टोइनिस को भेजकर प्रयोग किया था तो कप्तान वार्नर ने स्पिनर शहबाज नदीम पर दांव लगाया था। ऑरेंज आर्मी की चाल कामयाब रही। छह गेंद में पांच रन बनाकर आउट। मिड ऑफ पर खुद वार्नर ने कैच लपका। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 14/2 अजिंक्य रहाणे (7)
पहले ओवर की तीसरी ही गेंद में शिखर धवन आउट। संदीप शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 6/1 अजिंक्य रहाणे (1) और मार्कस स्टोइनिस (4)
ऋधिमान साहा के 45 गेंदों में 87 रन और डेविड वार्नर के 34 गेंदों में 66 रन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 219/2 रन टांगे।
रबाडा के आखिरी ओवर में सात रन। कागिसो रबाडा ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाए। 20 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 219/2 मनीष पांडेय (44) और केन विलियमसन (11)
नॉर्ट्जे आज काफी महंगे साबित हुए। आखिरी ओवर से 10 रन आए। चार ओवर के कोटे में 37 रन खर्च किए। हालांकि साहा का एक अहम विकेट लिया। 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 212/2 मनीष पांडेय (42) और केन विलियमसन (6)
18 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 202/2 मनीष पांडेय (31) और केन विलियमसन (3)
देशपांडे के तीसरे और पारी के 17वें ओवर में मनीष पांडेय ने दो चौके और एक छक्का मारा। ओवर से 15 रन। 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 196/2 मनीष पांडेय (31) और केन विलियमसन (3)
तीन ओवर में 30 रन देने वाले अक्षर पटेल ने अपने चौथे ओवर में छह रन दिए। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 181/2 मनीष पांडेय (17) और केन विलियमसन (2)
विकेट के साथ ओवर में 10 रन आए। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 175/2 मनीष पांडेय (15) और केन विलियमसन (0)
बेजोड़ बल्लेबाजी कर रहे ऋधिमान साहा की पारी का अंत। 45 गेंदों में 87 रन बनाने वाले साहा पिछली गेंद में चौका मार चुके थे, लेकिन अगली स्लोअर बॉल पर फंस गए और मिड ऑफ पर श्रेयस अय्यर द्वारा लपके गए।
मार्कस स्टोइनिस के पहले ओवर से नौ रन आए। आखिरी बॉल पर साहा ने चौका लगाया। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 165/1 ऋधिमान साहा (83) और मनीष पांडेय (10)
रबाडा के तीसरे ओवर में 14 रन। आखिरी बॉल पर ऋधिमान ने छक्का मारा। 13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 156/1 ऋधिमान साहा (78) और मनीष पांडेय (6)
साहा ने दूसरी गेंद में छक्का तो पांचवीं बॉल पर चौका मारा। 12 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 142/1 ऋधिमान साहा (69) और मनीष पांडेय (5)
11वें ओवर से 14 रन आए। 11 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 127/1 ऋधिमान साहा (55) और मनीष पांडेय (4)
10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 113/1 ऋधिमान साहा (46) और मनीष पांडेय (0)
तुषार देशपांडे के पहले ओवर से सिर्फ सात रन। नौ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 102/0 डेविड वार्नर (62) और ऋधिमान साहा (39)
रविचंद्रन अश्विन की लगातार दूसरे ओवर में पिटाई। आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 95/0 डेविड वार्नर (58) और ऋधिमान साहा (36)
अक्षर पटेल के दूसरे ओवर से सात रन आए। सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 84/0 ऋधिमान साहा (28) और डेविड वार्नर (55)
रबाडा के दूसरे ओवर से 22 रन आए। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 77/0 ऋधिमान साहा (22) और डेविड वार्नर (54)
25 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से डेविड वार्नर का अर्धशतक। अपने जन्मदिन पर वार्नर टीम को जीत का रिटर्न गिफ्ट देना चाहेंगे।
पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 55/0 ऋधिमान साहा (22) और डेविड वार्नर (31)
13 रन वाला लगातार दूसरा ओवर। चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 46/0 ऋधिमान साहा (21) और डेविड वार्नर (24)
अश्विन की तीसरी गेंद में छक्का और आखिरी बॉल पर साहा ने चौका मारा। तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 33/0 ऋधिमान साहा (21) और डेविड वार्नर (12)
रबाडा को दो लगातार चौके मारे। ओवर से कुल 15 रन आए। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 20/0 ऋधिमान साहा (15) और डेविड वार्नर (5)
पांचवीं गेंद में ऋधिमान साहा ने एनरिच नॉर्ट्जे को चौका मारा। ओवर से कुल पांच रन। एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 5/0 ऋधिमान साहा (4) और डेविड वार्नर (1)
इसका मतलब यह है लगातार फेल हो रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को एक और मौका मिला है।
श्रेयस अय्यर ने सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
दिल्ली के पास आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी है। वे किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं क्योंकि अलग अलग समय पर उसके किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेल दिखाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया है, लेकिन पिछले तीन मैचों में शिखर धवन को छोड़कर दिल्ली के बाकी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
दूसरी तरफ से सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर मगर पर टिकी हैं। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।