पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई को शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मगर 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शाहबाज नदीब ने चेन्नई को शेन वॉटसन (31) के रूप में पहला झटका दिया। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। इसके अगले ही ओवर (10.2) में विजय शंकर ने फाफ डू प्लेसिस को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। फाफ के रूप में चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा। उन्होंने 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 45 रन की शानदार पारी खेली।
इसके बाद राशद खान ने 13.1 ओवर में कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना (13) के रूप में चेन्नई को तीसरा झटका दिया। खान ने रैना को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर राशिद ने केदार जाधव को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया। 14.4 ओवर में खलील अहमद ने सैम बिलिंग्स (0) को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराकर चेन्नई को पांचवां झटका दिया।
इससे पहले चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में धोनी नहीं खेल रहे हैं। धोनी के बदले सुरेश रैना को कप्तान की भूमिका अदा कर रहे हैं।तीन बार की चैंपियन चेन्नई ने आज के मुकाबले में अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए एमएस धोनी की जगह सैम बिलिंग्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं, हैदराबाद ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। कप्तान केन बिलियमसन ने युसूफ पठान और शाहबाज नदीम को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैः
हैदराबादः डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम।
चेन्नईः शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना (कप्तान), अंबाती रायडू, सैम बिलिंग्स ( विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर।