फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: जीत की पटरी पर लौटी धोनी की 'चेन्नई एक्सप्रेस', अहम मुकाबले में SRH को हराया

Tue, 13 Oct 2020 11:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Live IPL Score: महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार रात सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हराते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। टॉस जीतकर शेन वॉटसन और अंबाती रायुडू के क्रमश: 42 और 41 के बाद धोनी और जडेजा के कैमियो के बूते सीएसके ने स्कोरबोर्ड पर 167/6 रन टांगे, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद 147 रन ही बना पाई। सीएसके के गेंदबाजों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। दीपक चाहर और कर्ण शर्मा ने जरूरी विकेट लिए।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 13-Oct-2020

CSK ने 20 रन से जीता मैच

चेन्नई सुपरकिंग्स के 167/6 के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन ही बना पाई और यह मैच गंवा बैठी।

11:14 PM, 13-Oct-2020

अब तीन गेंद में 22 रन चाहिए

शाहबाज नदीम आउट

11:12 PM, 13-Oct-2020

SRH को आखिरी ओवर में 22 रन चाहिए

राशिद खान के आउट होने के बाद यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के पक्ष में जाता दिख रहा है। आखिरी ओवर ड्वेन ब्रावो फेकेंगे

विज्ञापन
11:09 PM, 13-Oct-2020

SRH की आखिरी उम्मीद राशिद खान लौटे

शार्दुल ठाकुर का शानदार ओवर। राशिद खान के अहम विकेट के साथ सिर्फ पांच रन दिए

11:04 PM, 13-Oct-2020

12 गेंदों में 27 रन चाहिए

19वें ओवर की जिम्मेदारी शार्दुल ठाकुर के पास

विज्ञापन
11:02 PM, 13-Oct-2020

SRH की मैच में वापसी

18वें ओवर में 19 रन आए। दूसरी गेंद में विकेट के बाद अंतिम चार गेंदों में राशिद खान ने क्रमश: 6, 4, 1, 4 रन निकाले

10:59 PM, 13-Oct-2020

विलियमसन आउट

10:57 PM, 13-Oct-2020

केन विलियमसन ने धरा रौद्र रूप

10:55 PM, 13-Oct-2020

18 गेंदों में 46 रन चाहिए

10:53 PM, 13-Oct-2020

विलियमसन का अर्धशतक

10:52 PM, 13-Oct-2020

विजय शंकर 7 गेंद में 12 रन बनाकर आउट

ड्वेन ब्रावो को मिला विकेट
 

10:50 PM, 13-Oct-2020

विजय शंकर का छक्का

10:46 PM, 13-Oct-2020

4 ओवर में 59 रन चाहिए

अगर हैदराबाद को यहां से मैच जीतना है तो लंबे समय से खेल रहे केन विलियमसन को अब बड़े शॉट लगाने शुरू करने होंगे। 16 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 109/4 केन विलियमसन (47) और विजय शंकर (5)
 

10:40 PM, 13-Oct-2020

प्रियम गर्ग आउट। लगातार बढ़ते आस्किंग रन रेट के दबाव में बिखरे प्रियम गर्ग। 15वें ओवर में कर्ण शर्मा ने निपटाया। 15 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 101/4 केन विलियमसन (43) और विजय शंकर (1)

10:35 PM, 13-Oct-2020

सिर्फ छह ओवर का खेल बचा

ब्रावो को तीसरी गेंद पर प्रियम ने तो पांचवीं गेंद पर केन विलियमसन ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 93/3 केन विलियमसन (41) और प्रियम गर्ग (13)
 

10:31 PM, 13-Oct-2020

7 ओवर में 86 रन चाहिए

13 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 82/3 केन विलियमसन (35) और प्रियम गर्ग (8)

10:27 PM, 13-Oct-2020

12 ओवर में स्कोर 76/3

10:20 PM, 13-Oct-2020

10वें ओवर से तीन रन और एक विकेट

10 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 60/3 केन विलियमसन (21) और प्रियम गर्ग (1)
 

10:18 PM, 13-Oct-2020

जॉनी बेयरस्टो क्लीन बोल्ड

सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका। रवींद्र जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को अपने जाल में फंसाया। 24 गेंदों में 23 रन की धीमी पारी का अंत

10:14 PM, 13-Oct-2020

शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में पांच रन दिए

9 ओवर के बाद SRH का स्कोर: 57/2 जॉनी बेयरस्टो (22) और केन विलियमसन (20)
 

10:10 PM, 13-Oct-2020

टीम स्कोर 50 रन के पार

आठ ओवर के बाद SRH का स्कोर: 52/2 जॉनी बेयरस्टो (19) और केन विलियमसन (18)

10:05 PM, 13-Oct-2020

हैदराबाद को बड़ी साझेदारी की जरूरत

सात ओवर के बाद SRH का स्कोर: 46/2 जॉनी बेयरस्टो (16) और केन विलियमसन (15)

10:00 PM, 13-Oct-2020

सैम करन ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ छह रन दिए। पांचवीं गेंद पर विलियमसन ने चौका मारा। छह ओवर के बाद SRH का स्कोर: 40/2 जॉनी बेयरस्टो (13) और केन विलियमसन (12)

09:55 PM, 13-Oct-2020

चाहर ने ओवर में सिर्फ सात रन दिए। पांच ओवर के बाद SRH का स्कोर: 34/2 जॉनी बेयरस्टो (13) और केन विलियमसन (6)

09:51 PM, 13-Oct-2020

चार ओवर के बाद SRH का स्कोर: 27/2 जॉनी बेयरस्टो (12) और केन विलियमसन (0)

09:49 PM, 13-Oct-2020

मनीष पांडेय भी आउट

09:47 PM, 13-Oct-2020

डेविड वार्नर आउट

हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। डेविड वार्नर 9 रन बनाकर आउट। सैम करन की गेंद पर बदकिस्मती से आउट। खुद गेंदबाज ने पकड़ा कैच।
 

09:44 PM, 13-Oct-2020

तीसरे ओवर से 11 रन आए

तीन ओवर के बाद SRH का स्कोर: 21/0 डेविड वार्नर (7) और जॉनी बेयरस्टो (12)

09:38 PM, 13-Oct-2020

बेयस्टो का करारा चौका

दूसरे ओवर से छह रन आए। सैम करन की अच्छी गेंदबाजी। दो ओवर के बाद SRH का स्कोर: 10/0 डेविड वार्नर (3) और जॉनी बेयरस्टो (6)

 

09:31 PM, 13-Oct-2020

पहले ओवर से चार रन आए

दीपक चाहर की सधी गेंदबाजी। एक ओवर के बाद SRH का स्कोर: 4/0 डेविड वार्नर (2) और जॉनी बेयरस्टो (1)

09:24 PM, 13-Oct-2020

हैदराबाद के बल्लेबाज क्रीज पर पहुंचे

डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने मोर्चा संभाल लिया है
 

09:20 PM, 13-Oct-2020

क्या धोनी के धुरंधर बचा पाएंगे स्कोर?

09:17 PM, 13-Oct-2020

आखिरी चार ओवर में 51 रन

महेंद्र सिंह धोनी ने 13 गेंद में 21 रन तो रवींद्र जडेजा ने 10 गेंद में 25 रन जोड़े।
 

09:13 PM, 13-Oct-2020

हैदराबाद को 168 रन का लक्ष्य

अंतिम ओवर में 15 रन के साथ-साथ ब्रावो (0) का एक विकेट भी गिरा। 20 ओवर में CSK का स्कोर: 167/6 रवींद्र जडेजा (25) और दीपक चाहर (2)
 

09:03 PM, 13-Oct-2020

धोनी आउट

नटराजन ने ओवर में 14 रन जरूर दिए, लेकिन धोनी का बड़ा विकेट भी लिया। पहली गेंद पर जडेजा ने चौका मारा। पांचवीं गेंद पर धोनी ने छक्का, लेकिन आखिरी आखिरी गेंद में धोनी आउट। 13 गेंदों में 21 रन बनाकर माही आउट। 18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 138/4 एमएस धोनी (14) रवींद्र जडेजा (7)

08:59 PM, 13-Oct-2020

18वें ओवर से सिर्फ 9 रन

18 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 138/4 एमएस धोनी (14) रवींद्र जडेजा (7)
 

08:51 PM, 13-Oct-2020

पहले वॉटसन आउट फिर धोनी के दो लगातार चौके

नटराजन के इस ओवर की पहली ही गेंद पर शेन वॉटसन ठीक रायुडू की ही तरह अपना विकेट फेंक गए। 38 गेंदों में 42 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी का कैच मनीष पांडेय ने लपका, लेकिन धोनी ने हिम्मत नहीं हारी। चौथी और पांचवीं गेंदों में दो चौके। ओवर से विकेट के साथ कुल 10 रन आए। 17 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 129/4 एमएस धोनी (11) रवींद्र जडेजा (1)
 

 

08:46 PM, 13-Oct-2020

एमएस धोनी क्रीज पर पहुंचे

16 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 119/3 शेन वॉटसन (42), एमएस धोनी (2)

08:44 PM, 13-Oct-2020

रायुडू आउट

34 गेंदों में 41 रन की पारी का अंत। तीन चौे और दो छक्के भी मारे। बड़ा शॉट मारने की फिराक में 15.2 ओवर में खलील का शिकार बने। 15 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 116/2 शेन वॉटसन (41), अंबाती रायुडू (41)
 

08:40 PM, 13-Oct-2020

दो छक्के के साथ ओवर से 14 रन

आखिरी ओवर में राशिद खान की पिटाई हो गई। वॉटसन ने पहले तो रायुडू ने पांचवीं गेंद पर छक्का मारा। 15 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 116/2 शेन वॉटसन (41), अंबाती रायुडू (41)

08:35 PM, 13-Oct-2020

CSK का स्कोर 100 के पार

नटराजन के इस ओवर की चौथी गेंद पर रायुडू ने चौका मारा। 14 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 102/2 शेन वॉटसन (34), अंबाती रायुडू (34)

08:31 PM, 13-Oct-2020

राशिद खान का असरदार ओवर

पहली गेंद पर वॉटसन से छक्का खाने के बाद राशिद खान की जोरदार वापसी। ओवर से सिर्फ 8 रन। 13 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 92/2 शेन वॉटसन (32), अंबाती रायुडू (27)

08:28 PM, 13-Oct-2020

12वें ओवर से 10 रन आए

नदीम की आखिरी गेंद पर वॉटसन का छक्का। 12 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 84/2 शेन वॉटसन (25), अंबाती रायुडू (26)

08:24 PM, 13-Oct-2020

अब बड़े शॉट लगाने की तैयारी होनी चाहिए

राशिद ने सिर्फ पांच रन ही दिए। 11 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 74/2 शेन वॉटसन (23), अंबाती रायुडू (18)

08:19 PM, 13-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर 69/2

10 ओवर के बाद CSK का स्कोर: 69/2 शेन वॉटसन (20), अंबाती रायुडू (16)
 

08:15 PM, 13-Oct-2020

राशिद खान का पहला ओवर

अफगानी स्टार ने तीन सिंगल दिए। नौ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 64/2 शेन वॉटसन (17), अंबाती रायुडू (14)
 

08:10 PM, 13-Oct-2020

पहली ही गेंद पर छूटा वॉटसन का कैच

दूसरी गेंद पर शाहबाज नदीम को वॉटसन ने छक्का मारा। आठ ओवर के बाद CSK का स्कोर: 61/2 शेन वॉटसन (16), अंबाती रायुडू (12)

08:05 PM, 13-Oct-2020

सातवें ओवर से 8 रन आए

चौथी गेंद पर नटराजन को वॉटसन ने छक्का मारा। सात ओवर के बाद CSK का स्कोर: 52/2 शेन वॉटसन (10), अंबाती रायुडू (9)
 

08:00 PM, 13-Oct-2020

पावरप्ले में 5 रन आए

छह ओवर के बाद CSK का स्कोर: 44/2 शेन वॉटसन (3), अंबाती रायुडू (8)
 

07:56 PM, 13-Oct-2020

शाहबाज नदीम फेकेंगे छठा ओवर

07:54 PM, 13-Oct-2020

अंबाती रायुडू नए बल्लेबाज

पांच ओवर के बाद CSK का स्कोर: 39/2 अंबाती रायुडू (4) और शेन वॉटसन (2)

07:53 PM, 13-Oct-2020

सैम करन आउट

अच्छी लय में नजर आ रहे सैम करन 21 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें संदीप शर्मा ने अपने तीसरे और टीम के पांचवें ओवर में पवेलियन भेजा।
 

07:51 PM, 13-Oct-2020

07:49 PM, 13-Oct-2020

सैम करन ने खलील को दो छक्के-दो चौके मारे

खलील अहमद की बेदम पिटाई। ओवर की पहली-दूसरी गेंद पर चौका तो तीसरी और आखिरी गेंद पर सैम करन ने छक्का मारा। ओवर से 22 रन आए। चार ओवर के बाद CSK का स्कोर: 34/1 सैम करन (31) और शेन वॉटसन (1)

07:44 PM, 13-Oct-2020

फाफ डुप्लेसिस आउट

चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला विकेट गिरा। फाफ गोल्डन डक का शिकार हुए। अपनी पहली ही गेंद पर उन्हें संदीप शर्मा ने विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो द्वारा लपकवाया। विकेट के साथ ओवर से सिर्फ 2 रन आए। तीन ओवर के बाद CSK का स्कोर: 12/1 सैम करन (10) और शेन वॉटसन (1)

07:40 PM, 13-Oct-2020

दूसरे ओवर में करन ने एक चौका मारा

गेंदबाजी का जिम्मा खलील अहमद के पास था। दूसरी गेंद पर करन ने चौका मारा। दो ओवर के बाद CSK का स्कोर: 10/0 सैम करन (9) और फाफ डुप्लेसिस (0)

07:35 PM, 13-Oct-2020

पहले ओवर में 3 रन आए

संदीप शर्मा के इस ओवर की सारी गेंदें सैम करन ने ही खेली। एक ओवर के बाद CSK का स्कोर: 3/0 सैम करन (3) और फाफ डुप्लेसिस (0)

07:29 PM, 13-Oct-2020

मैच शुरू

चेन्नई के लिए आज फाफ डुप्लेसिस के साथ शेन वॉटसन की जगह सैम करन ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे। पहला ओवर संदीप शर्मा फेंक रहे हैं।

07:23 PM, 13-Oct-2020

आज सैम करन करेंगे ओपनिंग

07:18 PM, 13-Oct-2020

शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मध्यक्रम को अब बेहतर खेल दिखाना होगा।

07:14 PM, 13-Oct-2020

दोनों टीम की प्लेइंग XI

07:10 PM, 13-Oct-2020

अभिषेक शर्मा की जगह शाहबाज नदीम का सीजन डेब्यू

07:05 PM, 13-Oct-2020

जगदीनशन की जगह टीम में पीयूष चावला

07:00 PM, 13-Oct-2020

धोनी ने जीता टॉस, सीएसके की बल्लेबाजी

टॉस जीतकर सीजन में पहली बार CSK की बल्लेबाजी
 

06:56 PM, 13-Oct-2020

धोनी सेना को आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करने वाली सबसे अच्छी टीम माना जाता रहा है, लेकिन इस साल अभी तक उसके बल्लेबाज ही नाकाम रहे हैं, उसे पांचों हार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली।

06:52 PM, 13-Oct-2020

06:48 PM, 13-Oct-2020

06:44 PM, 13-Oct-2020

06:40 PM, 13-Oct-2020

IPL 2020: जीत की पटरी पर लौटी धोनी की 'चेन्नई एक्सप्रेस', अहम मुकाबले में SRH को हराया

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से दमदार वापसी करनी होगी। तीन बार के चैंपियन और पिछली बार के उप विजेता चेन्नई को अभी तक सात मैचों में से पांच में हार मिली है और अब वह जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें