सनराइजर्स की गेंदबाजी में है दम
सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रामण काफी मजबूत है। गेंदबाजों के दम पर ही उसने लगातार तीन मैच जीते थे। भुवनेश्वर कुमार (5 विकेट), सिद्धार्थ कौल (6 विकेट), बिली स्टानलेक (5 विकेट) और शाकिब अल हसन (विकेट) विरोधी बल्लेबाजों को खूब तंग कर रहे हैं। बल्लेबाजी में टीम का दारोमदार कप्तान केन विलियम्सन और शिखर धवन के कंधों पर हैं। मनीष पांडे ने पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतकीय पारी तो खेली थी पर टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। पंजाब के खिलाफ मैच में धवन रिटायर्ट हर्ट हो गए थे। उनकी कोहनी में गेंद लग गई थी। अभी तक उनकी चोट के बारे में स्थिति साफ नहीं हुई है। उनके न खेलने से सनराइजर्स को झटका लग सकता है।
वॉटसन लगा रहे वाट
चेन्नई के लिए ऑलराउंडर शेन वाटसन बल्ले और गेंद से विरोधी टीमों की वाट लगा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को उन्होंने 57 गेंदों पर 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को दमदार जीत दिलाई थी। इसके अलावा गेंद से भी कमाल कर रहे हैं। वह अभी तक छह विकेट चटका चुके हैं। चेन्नई को उनसे एक बार फिर बेहतर पारी की उम्मीद होगी। ड्वेन ब्रावो, सैम बिलिंग्स, धोनी और अबाती रायडू भी चेन्नई की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं।
संभावित टीमें:
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन, शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और क्रिस जॉर्डन।
चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, सैम बिलिंग्स, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, शार्दुल ठाकुर।