काव्या मारन का रिएक्शन हुआ वायरल
159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की शुरुआत लड़खड़ाई और टीम 8.4 ओवर में 48/4 के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 63) और मैथ्यू ब्रीत्जके (नाबाद 68) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 114 रनों की साझेदारी कर टीम को चार गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत दिला दी। आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। स्टब्स ने ब्राइस पार्सन्स की गेंदों पर दो बड़े छक्के जड़कर मुकाबला खत्म किया। जैसे ही विजयी रन बने, सनराइजर्स की सह-मालकिन काव्या मारन अपनी सीट से उठकर खुशी से झूम उठीं। वायरल वीडियो में उन्हें टीम के ऐतिहासिक तीसरे खिताब का इशारा करते हुए ‘तीन’ का संकेत देते देखा गया।