फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: हैदराबाद के वॉर्नर-बेयरस्टो ने कोलकाता को दी लगातार पांचवी हार

Sun, 21 Apr 2019 07:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
विज्ञापन

डेविड वॉर्नर-जॉनी बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारियों के बूते हैदराबाद ने कोलकाता को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दी। कोलकाता के 159 रन के जवाब में हैदराबाद ने 5 ओवर्स पहले ही यह लक्ष्य पा लिया। डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 67 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 43 गेंदों में 80 रन की नाबाद पारी खेली। यह पिछले 10 मैच में कोलकाता की लगातार 5वीं हार थी। यहां से दिनेश कार्तिक की इस टीम के लिए प्लेऑफ की रेस कड़ी चुनौती हो चुकी है। 

विज्ञापन


इंडियन टी-20 लीग के इस 38वें मुकाबले में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 159/8 का स्कोर खड़ा किया था। सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (47 गेंदों में 51 रन) ने सर्वाधिक रन बनाए। हैदराबाद की ओर से खलील अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 2 विकेट लिए। राशिद खान-संदीप शर्मा के खाते में 1-1 विकेट आया था।

जवाब में वॉर्नर-बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 131 रन जोड़ दिए। कोलकाता की हार में लचर फिल्डिंग एक अहम कारण रही। दोनों खिलाड़ियों को कई जीवनदान मिले। जिसका उन्होंने बखूबी फायदा भी उठाया।
विज्ञापन


12.1 ओवर के बाद जब हैदराबाद का स्कोर 131 रन हो चुका था। जीत के लिए 47 गेंदों में महज 29 रन की दरकार थी, तब अपना पहला मैच खेल रहे पृथ्वी राज ने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर अपनी टीम को पहली और एकमात्र सफलता दिलाई।

कोलकाता की बल्लेबाजी

आंद्रे रसेल - फोटो : social media
इसके पहले सुनील नरेन ने कोलकाता को तेज शुरुआत दिलाई। 2.3 ओवर्स में ही टीम का स्कोर 42 रन हो चुका था। 7 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नरेन 25 रन बना चुके थे। तीन गेंदों पर लगातार 6, 4, 6 लगाने के बाद चौथी गेंद पर खलील ने नरेन को क्लीन बोल्ड कर दिया।

जल्द ही बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट किए गए शुभमन गिल 4 गेंदों में 3 रन बनाकर चलते बने। उन्हें भी खलील ने ही आउट किया। इसके बाद पिछले मैच में शानदार खेल दिखाने वाले नीतिश राणा ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला। अभी स्कोर में 15 रन ही जुड़ पाए थे कि 7.1 ओवर में 65 के स्कोर पर वे भी चलते बने। भुवनेश्वर कुमार ने एक अतिरिक्त उछाल वाली गेंद में नीतिश राणा (11 गेंदों में 11 रन) को विकेट के पीछे बेयरस्टो के हाथों कैच आउट करवाया। 

अगले ओवर में गैर जिम्मेदाराना ढंग से दिनेश कार्तिक अपनी ही कॉल में रनआउट हो गए। टीम खतरे में थी। लगातार चार झटकों के बाद नए बल्लेबाज रिंकू सिंह ने क्रिस लिन का बखूबी साथ निभाया। पांचवें विकेट के लिए दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। तभी 15.3 ओवर में 124 के स्कोर पर रिंकू (25 गेंदों में 30 रन) को आउट कर संदीप शर्मा ने पांचवां विकेट झटका।

फिर मैदान पर आंद्रे रसेल आते हैं। इस बीच खलील अहमद क्रीज पर सेट बल्लेबाज क्रिस लिन  (47 गेंदों में 51 रन) को आउटकर कोलकाता की कमर तोड़ देते हैं।

टीम मैनेजमेंट और फैंस की उम्मीदों का बोझ लिए इस खिलाड़ी ने जरूर कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन 9 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाते हुए रसेल की पारी का भी अंत हुआ। अंतत: कोलकाता स्कोरबोर्ड पर जैसे-तैसे 159 रन बनाने में कामयाब हो पाया।
विज्ञापन

प्लेइंग XI इस प्रकार है:

हैदराबाद v कोलकाता - फोटो : social media
आज के मैच के लिए कोलकाता की टीम में तीन बदलाव किए गए। पिछले मैच में खराब प्रदर्शन करने वाले रॉबिन उथप्पा, कुलदीप यादव के साथ-साथ प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम से बाहर किया गया है। दूसरी ओर हैदराबाद बिना किसी बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी।

हैदराबाद: क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतिश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर / कप्तान), पीयूष चावला, केसी करियप्पा, हैरी गुरने, यारा पृथ्वीराज

कोलकाता: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विजय शंकर, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, राशिद खान, शाहबाज नदीम, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, के खलील अहमद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें