फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC vs KKR: टी20 में एक टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने सुनील नरेन, समित पटेल की बराबरी की

Wed, 30 Apr 2025 09:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नरेन लंबे समय से आईपीएल में केकेआर टीम का हिस्सा हैं और केकेआर की सफलता में उनका बड़ा योगदान है। नरेन केकेआर के लिए अब तक 208 विकेट ले चुके हैं जो टी20 में किसी टीम के लिए एक गेंदबाज का संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट है।
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में नॉटिंघमशायर के समित पटेल की बराबरी कर ली है। केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2025 का मुकाबला खेला गया जिसमें केकेआर ने 14 रनों से जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। 
विज्ञापन

नरेन ने दिल्ली के खिलाफ झटके तीन विकेट 
गत विजेता केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी की 44 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 204 रन बनाए। जवाब में दिल्ली निर्धारित ओवर में नौ विकेट
खोकर 190 रन बना पाई और लगातार दूसरा मुकाबला हार गई। इस मैच में नरेन ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट और टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। नरेन ने इसके साथ ही टी20 में बड़ी सफलता अपने नाम दर्ज कर ली। 

टी20 में एक टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज 
नरेन लंबे समय से आईपीएल में केकेआर टीम का हिस्सा हैं और केकेआर की सफलता में उनका बड़ा योगदान है। नरेन केकेआर के लिए अब तक 208 विकेट ले चुके हैं जो टी20 में किसी टीम के लिए एक गेंदबाज का संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट है। नरेन ने इस मामले में समित की बराबरी की जिन्होंने नॉटिंघमशायर के लिए 208 विकेट लिए हैं। नरेन एक विकेट लेते हुए समित से आगे निकल जाएंगे। नरेन और समित दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए 200 से अधिक विकेट लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: DC vs KKR: अक्षर पटेल ने अंगुली की चोट पर दी जानकारी, सनराइजर्स के खिलाफ मैच से पहले फिट होने की उम्मीद जताई

चहल को पीछे छोड़ा
नरेन आईपीएल में लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है। नरेन के लक्ष्य का बचाव करते हुए 79 विकेट हो गए हैं, जबकि इस दौरान चहल ने 78 विकेट लिए हैं। आईपीएल में लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है जिन्होंने इस दौरान 103 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

चार बार अक्षर को कर चुके हैं आउट
नरेन और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिलता है। अक्षर ने नरेन के खिलाफ आईपीएल में 44 गेंदों पर 113.63 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए हैं। वहीं, नरेन अब तक चार बार अक्षर को अपना शिकार बना चुके हैं। केकेआर के खिलाफ अक्षर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन नरेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें