फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Narine: सुनील नरेन ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम, 600 टी20 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने

Thu, 04 Dec 2025 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

सुनील नरेन का 600 विकेट का यह सफर न सिर्फ उनके कौशल का उदाहरण है, बल्कि यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक लैंडमार्क मोमेंट भी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि क्लास और काबिलियत समय के साथ और मजबूत होती है।
विज्ञापन
रसेल और सुनील नरेन - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट के सबसे तेज फॉर्मेट में अपनी रहस्यमयी गेंदों से वर्षों तक बल्लेबाजों को परेशान करने वाले सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के इस स्पिनर ने टी20 क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बनकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। यह खास मुकाम उन्होंने बुधवार को खेले गए आईएलटी20 मैच में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ हासिल किया।
विज्ञापन

600 नंबर की जर्सी से सम्मान
मैच खत्म होने के बाद अबू धाबी नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने नरेन को उनके इस उपलब्धि की याद में 600 नंबर की स्पेशल एडिशन जर्सी भेंट की। यह जर्सी उनके क्रिकेट करियर के इस अभूतपूर्व रिकॉर्ड को सेलिब्रेट करने के लिए उन्हें दी गई।

टॉम एबेल रहा 600वां शिकार
37 वर्षीय नरेन ने यह उपलब्धि टॉम एबेल का विकेट लेकर हासिल की। इस विकेट के साथ नरेन ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक स्पिनर नहीं, बल्कि टी20 इतिहास के सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक हैं। नरेन से पहले ऐसा अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने किया है। राशिद के नाम टी20 में 681 विकेट और ब्रावो के नाम 631 विकेट हैं। इसके बाद नरेन का नंबर आता है। नरेन के बाद इस लिस्ट में इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने 570 विकेट लिए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
क्रमांक खिलाड़ी देश मैच विकेट
1 रशीद खान अफगानिस्तान 499 681
2 ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज 582 631
3 सुनील नरेन वेस्टइंडीज 568 600
4 इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 446 570
5 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 462 504
6 आंद्रे रसेल वेस्टइंडीज 575 499
7 क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड 419 439
8 वहाब रियाज पाकिस्तान 348 413
9 मोहम्मद आमिर पाकिस्तान 348 409
10 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 464 391

नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका
सुनील नरेन कई वर्षों से नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL), त्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स (MLC) और अब अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) के लिए खेलते हुए कई मैचों में जीत दिलाई है। नाइट राइडर्स ग्रुप ने प्रेस रिलीज में कहा, 'नरेन की यह उपलब्धि न सिर्फ गौरव का क्षण है बल्कि संभवतः टी20 इतिहास के सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में से एक होगी।'
विज्ञापन

क्यों खास है यह रिकॉर्ड?
टी20 क्रिकेट में तेज गति से रन बनाना बल्लेबाजों को अधिक आक्रामक बनाता है, ऐसे में गेंदबाज के लिए विकेट लेना और इतनी बड़ी संख्या तक पहुंचना बेहद कठिन है। नरेन ने लगातार अपनी मिस्ट्री गेंदों, ऑफ स्पिन, कैरम बॉल और बदलाव वाली स्पीड, से बल्लेबाजों को चकमा दिया और एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे इससे पहले दो और गेंदबाज ही हासिल कर सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें