फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पिता बना यह स्टार क्रिकेटर, पत्नी अंजेलिया ने दिया लड़के को जन्म

Tue, 02 Feb 2021 01:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सुनील नरेन - फोटो : इंस्टाग्राम

हरफनमौला कैरेबियाई खिलाड़ी सुनील नरेन पिता बन गए हैं। पत्नी अंजेलिया ने लड़के को जन्म दिया। इसकी जानकारी खुद सुनील ने सोशल मीडिया पर अपने नन्हें बच्चे की तस्वीर शेयर कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सुनील नरेन का पुत्र - फोटो : इंस्टाग्राम
फोटो के कैप्शन में नरेन ने लिखा, 'आपने हमारे जीवन में खाली जगह को भरा है, जिसे हम कभी नहीं जानते थे की वो खाली है। आपके छोटे चेहरे में हम अपने ऊपर भगवान की भलाई और कृपा देख रहे हैं। हम आपको बेइंतहा प्यार करते हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
अपनी गर्भवती पत्नी के साथ सुनील - फोटो : इंस्टाग्राम
नरेन IPL में केकेआर में की ओर से 2012 से खेल रहे हैं। अब तक 120 मैचों में 6.77 की इकॉनॉमी रेट से 127 विकेट ले चुके हैं। फिलहाल वह यूएई में टी-10 लीग खेल रहे हैं। 28 जनवरी को ग्लेडिएटर्स के लिए उन्होंने डेक्कन ग्लैडिएटर्स की ओर से साल का पहला मैच खेला।
विज्ञापन

4 of 4
सुनील नरेन - फोटो : ट्विटर @KKRiders
सुनील नरेन दुनियाभर में टी-20 लीग खेलते हैं। अपनी राष्ट्रीय टीम वेस्टइंडीज के लिए लंबे समय से वह खेलते नजर नहीं आए हैं। 351 टी-20 खेल चुके नरेन वेस्टइंडीज की ओर से महज 65 वन-डे मैच और 51 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में ही नजर आए हैं। इस खिलाड़ी ने सिर्फ छह टेस्ट में ही भाग लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें