भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसे जोखिमभरा शॉट बताया। वहीं, गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले इस पूर्व कप्तान का गुस्सा देखकर अचरज में पड़ गए। पंत के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा भी अपना विकेट गंवा बैठे थे जिसके बाद भारतीय पारी को नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर ने संभाला। नीतीश और वाशिंगटन ने आठवें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की जिसे नाथन लियोन ने वाशिंगटन को आउट करके तोड़ा।