फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Gavaskar: फेक न्यूज पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, वीडियो जारी कर फैंस से की खास अपील; कहा- जांचो और..

Fri, 27 Jun 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया। इसमें उन्होंने प्रशंसकों से अपील करते हुए कहा कि कुछ वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स उनके नाम पर फर्जी बयान चला रहे हैं। इनसे सावधान रहें और तथ्यों की जांच करें।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को फर्जी खबरों पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो जारी कर प्रशंसकों से तथ्यों को जांचने की अपील की। उन्होंने इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की कैसे कई स्पोर्ट्स वेबसाइट और व्यक्तिगत अकाउंट उनके नाम से फर्जी बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


गावस्कर ने की फैंस से खास अपील
गावस्कर इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की कवरेज में व्यस्त हैं। वह कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं और दर्शकों को मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में भारतीय दिग्गज ने गलत खबरों और उनके नाम से जारी फर्जी बयानों से सतर्क रहने की अपील की है।

'तथ्यों की जांच करें'
गावस्कर ने कहा, 'पिछले कुछ महीनों में यह मेरे संज्ञान में आया है कि बहुत सी खेल वेबसाइट और व्यक्तिगत अकाउंट मेरे नाम से ऐसी टिप्पणियां और उद्धरण दे रहे हैं जो मैंने कभी नहीं दिए। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि  सत्यता की जांच करें तथ्यों की जांच करें और जो कुछ भी वे लिखते हैं उस पर विश्वास न करें खासकर इन व्यक्तिगत अकाउंट और खेल वेबसाइट से आने वाली बातों पर।'
विज्ञापन

बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं गावस्कर
गावस्कर अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्हें ऋषभ पंत के शतक पर सुपर्ब-सुपर्ब-सुपर्ब कहते सुना गया था। जिस पर प्रशंसकों ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके द्वारा की गई पंत की आलोचना के लिए आड़े हाथ लिया था। इससे पहले उन्होंने पटौदी ट्रॉफी का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखने पर भी नाराजगी जताते देखा गया था। वह तेंदुलकर के साथ जेम्स एंडरसन का नाम जोड़े जाने से काफी नाराज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें