फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनते ही गावस्कर का बड़ा खुलासा, सामने लाकर रख दिया 32 साल पुराना राज

Sat, 18 Aug 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रिकेट से राजनीति की पिच पर उतरे इमरान खान अब पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बन चुके हैं। शपथग्रहण समारोह में उन्होंने अपने दौर के साथी क्रिकेटर्स को भी न्यौता भिजवाया। मगर भारत से नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कोई और उस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।
विज्ञापन

2 of 7
बहरहाल इस मौके पर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इमरान खान से जुड़ा एक अहम खुलासा किया है। यह किस्सा है गावस्कर के संन्यास से जुड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
अपने पुराने दोस्त को याद करते हुए लिटिल मास्टर ने कहा कि जब वह संन्यास लेने की योजना बना रहे थे तो इमरान ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। साथ-साथ उन्हें घर घुसकर हराने का चैलेंज भी दे डाला था।

4 of 7
दरअसल, 1986 में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद गावस्कर संन्यास लेने की योजना बना रहे थे। गावस्कर ने बताया कि, 'हम लंदन के एक इटालियन रेस्तरां में बैठे लंच कर रहे थे। उस दौरान मैंने सोचा कि अगर दौरे की घोषणा आखिरी टेस्ट से पहले नहीं हुई तो मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दूंगा।'
विज्ञापन

5 of 7
इमरान खान को जैसे ही पता लगा कि गावस्कर संन्यास की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने गावस्कर से कहा, 'अभी आप रिटायर नहीं हो सकते। पाकिस्तान अगले साल भारत आ रहा है और मैं भारत को भारत में हराना चाहता हूं। अगर आप उस टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो इसमें वह मजा नहीं आएगा। चलो एक आखिरी बार एक-दूसरे का सामना करें।'
विज्ञापन

6 of 7
आखिरकार कुछ दिनों में ही दौरे की घोषणा हो गई। पाकिस्तान ने सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच जीता। इससे पहले के सभी मैच ड्रॉ रहे थे। इसके साथ ही पाकिस्तान ने पहली बार भारत में टेस्ट सीरीज भी अपने नाम की। हालांकि पाकिस्तान सीरीज के बाद सनी ने संन्यास की घोषणा नहीं की। वह कुछ समय बाद लॉर्ड्स में होने वाले MCC के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले टेस्ट मैच में खेलना चाहते था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब मैच के लिए टीम की घोषणा हुई तो उसमें कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, इमरान खान और जावेद मियांदाद थे। इस मुकाबले में सुनील गावस्कर और इमरान खान के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई।

अब जब इमरान खान पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम के रूप में शपथ ले चुके हैं तो ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि दोनो पड़ोसी मुल्कों के बीच संबंध पहले से बेहतर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें