फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Gavaskar: गावस्कर ने जेमिमा रॉड्रिग्स को दिया गिटार के आकार वाला बल्ला, खुशी से झूम उठीं महिला बल्लेबाज

Sat, 10 Jan 2026 11:10 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने जेमिमा रॉड्रिग्स को सरप्राइज दिया है। जेमिमा को गिटार बजाने का काफी शोक है और गावस्कर ने उन्हें गिटार के आकार का बल्ला गिफ्ट किया है।
विज्ञापन
गावस्कर और जेमिमा - फोटो : Jemimah Rodrigues Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स को गिटार के आकार वाला बल्ला गिफ्ट में दिया है। जेमिमा के लिए यह तोहफा काफी खास है जिसे वो वर्षों तक संजो कर रखेंगी। जेमिमा फिलहाल महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में हिस्सा ले रही हैं और इससे पहले ही उनकी मुलाकात गावस्कर से हुई। 
विज्ञापन

गावस्कर और जेमिमा ने साझा किए खास पल
गावस्कर ने जेमिमा रॉड्रिग्स को क्रिकेट बैट के शेप की कस्टम गिटार गिफ्ट की और फिर उनके साथ इस इस्ट्रूमेंट की धुन सुनने के लिए बैठ गए। इस दौरान भारतीय क्रिकेट की दो पीढ़ियों ने एक खास और मजेदार पल शेयर किया, जो हमेशा के लिए यादगार बन गया। दरअसल, जेमिमा को गिफ्ट देने की वजह खास है। महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में जीत के बाद गावस्कर ने जेमिमा से वादा किया था कि अगर टीम ट्रॉफी जीतती है, तो वह उनके साथ जैमिंग करेंगे।

वादा निभाने के लिए जानने वाले गावस्कर ने जेमिमा को निराश नहीं किया। जब जेमिमा ने मजाक में पूछा कि बल्ले के आकार का गिटार बजाने के लिए है या बल्लेबाजी के लिए, तो उन्होंने जवाब दिया कि वह दोनों कर सकती हैं। गावस्कर ने कहा कि रन बनाते समय भी उनकी बल्लेबाजी में एक नजाकत और लय होती है, ठीक वैसे ही जैसे कोई संगीतकार अपने पूरे जोश में हो।


विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में आज अभियान शुरू करेगी दिल्ली
डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम शनिवार को अपना अभियान शुरू करेगी। दिल्ली की कमान इस सीजन जेमिमा संभाल रही हैं और टीम का पहला मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। मुंबई को इस सीजन अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की नजर नए कप्तान की अगुआई में जीत के साथ शुरुआत करने पर टिकी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें