फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर ने सुनाया 40 साल पुराना किस्सा, जब कंगारुओं की टिप्पणी से खो बैठे थे आपा

Sat, 02 Jan 2021 10:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुनील गावस्कर
सुनील गावस्कर ने 1981 के मेलबर्न टेस्ट के दौरान विवादास्पद वॉकआउट पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि वह अपने खिलाफ एलबीडब्ल्यू के फैसले के कारण नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की ‘दफा हो जाओ’ की टिप्पणी से आपा खो बैठे थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुनील गावस्कर
इसी वजह से वह अपने साथी बल्लेबाज के साथ मैदान से बाहर चले गए थे। यह सीरीज अंपायरों के कुछ असंगत फैसलों के कारण विवादों में रही थी। डेनिस लिली की लेग कटर पर गावस्कर को अंपायर रेक्स वाइटहेड ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था।
विज्ञापन

3 of 7
Sunil Gavaskar
वाइटहेड का यह अंपायर के रूप में केवल तीसरा टेस्ट मैच था। गावसकर को लगा था कि गेंद ने उनके बल्ले को स्पर्श किया तथा उन्होंने फैसले का विरोध किया और क्रीज पर डटे रहे। गावस्कर ने अब 7क्रिकेट से कहा, ‘यह गलतफहमी है कि मैं पगबाधा के फैसले से नाराज था।’

4 of 7
सुनील गावस्कर
उन्होंने कहा, ‘हां फैसला निराशाजनक था लेकिन मैंने वॉकआउट केवल इसलिए किया क्योंकि जब मैं पविलियन लौटते हुए चेतन (चौहान) के पास से गुजर रहा था तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मुझ पर छींटाकशी की। उन्होंने मुझे कहा दफा हो जाओ और तभी मैं वापस लौटा और मैंने चेतन को अपने साथ चलने को कहा।’ 
विज्ञापन

5 of 7
Sunil Gavaskar - फोटो : social Media
गावस्कर ने अपना बल्ला पैड पर भी मारा था ताकि अंपायर उनकी नाराजगी को समझ सकें। गावस्कर जब बेमन से क्रीज छोड़कर जा रहे थे तो रिपोर्टों के अनुसार लिली ने कोई टिप्पणी की थी और इस भारतीय बल्लेबाज ने वापस लौटकर साथी सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान को भी वापस चलने का निर्देश दे दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
चेतन चौहान - फोटो : अमर उजाला
चौहान ने उनकी बात मान ली लेकिन सीमा रेखा पर टीम मैनेजर शाहिद दुर्रानी और सहायक मैनेजर बापू नाडकर्णी बल्लेबाजों से मिले और उनके कहने पर चौहान वापस क्रीज पर लौटे। गावस्कर ने कहा, ‘गेंद ने मेरे बल्ले का किनारा लिया था। आप फॉरवर्ड शॉर्ट लेग के क्षेत्ररक्षक को देख सकते थे। उसने कोई अपील नहीं की थी। वह अपनी जगह से हिला भी नहीं था।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनील गावस्कर
उन्होंने कहा, ‘डेनिस (लिली) ने मुझसे कहा कि मैंने तुम्हारे पैड पर गेंद मारी है और मैं यह कहने की कोशिश कर रहा था, नहीं मैंने गेंद को हिट किया था।’ इससे पूर्व के साक्षात्कारों में गावस्कर ने कहा था कि उन्हें इस तरह के विवादास्पद तरीके से मैदान छोड़ने के अपने फैसले पर खेद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें