गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे प्रथम श्रेणी मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। ऐसी भी खबर है कि गिल के अलावा ऋषभ पंत उपकप्तान हो सकते हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि आईपीएल भविष्य के भारतीय कप्तानों की ट्रेनिंग के लिए बिल्कुल सही मैदान है जो शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचने से पहले जरूरी अनुभव प्रदान कर रहा है। रोहित शर्मा के टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने के बाद ऐसी चर्चा है कि गिल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की कमान संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
गिल कप्तान बनने की दौड़ में शामिल
गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे प्रथम श्रेणी मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। ऐसी भी खबर है कि गिल के अलावा ऋषभ पंत उपकप्तान हो सकते हैं। गावस्कर ने कहा कि गिल के अलावा अन्य संभावित कप्तान जैसे पंत तथा श्रेयस अय्यर को तैयार होने में कम से कम दो साल लगेंगे। पंत इस समय लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि अय्यर इस आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।
गावस्कर ने कहा, जब आप गिल, अय्यर और पंत को देखते हैं जो भारतीय कप्तानी के तीन मुख्य दावेदार हैं तो आप तीनों (धोनी, रोहित, विराट) का एक मिश्रण देखते हैं। गिल शायद अधिक प्रतिस्पर्धी हैं क्योंकि जब भी कोई फैसला होता है तो वह तुरंत अंपायर से पूछते हैं। वह शायद इनमें ज्यादा ही शामिल होते हैं। हालांकि पंत स्टंप के पीछे होते हैं और वह भी इन सभी मैदानी फैसलों में अच्छी तरह शामिल होते हैं। अय्यर भी शानदार रहे हैं। इन तीनों ने सकारात्मक तरीके से कप्तानी की है। एक कप्तान के तौर पर आपको सबसे ज्यादा अनुभव टी20 के दबाव से होता है। यह कप्तानी के लिए सबसे अच्छा ट्रेनिंग मैदान है।