फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: टी20 विश्वकप के लिए भारत की तैयारियों से संतुष्ट गावस्कर, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की दी सलाह

Mon, 26 Jan 2026 03:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम की टी20 विश्व कप को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है और इससे पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को अगले महीने टी20 विश्व कप में खिताब के बचावे के लिए उतरना है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। भारत के प्रदर्शन पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी राय रखी है। गावस्कर भारत की तैयारियों से संतुष्ट हैं, लेकिन उनका कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज को केवल अभ्यास के तौर पर देखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Trending Videos

गावस्कर ने भारत की जमकर प्रशंसा की
भारतीय टीम ने रविवार को गुवाहाटी में आठ विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है। इसके बाद गावस्कर ने भारतीय टीम की जमकर प्रशंसा करते हुए उसकी मजबूती पर बात की। गावस्कर ने कहा, यह सीरीज तो भूख जगाने की तरह है। असली काम तो सात फरवरी से शुरू होगा। सीरीज जीतने के बाद अब सारा ध्यान विश्व कप खिताब का बचाव करने पर है। यह खिलाड़ी उसके लिए अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं। उनमें से कुछ को तो बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला है, इसलिए वे रेंज हिटिंग, टाइमिंग, रिदम, बैट फ्लो और पिक-अप पर काम कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि इस टीम का ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर केंद्रित है। वे विश्व कप को हल्के में नहीं ले रहे हैं। वे किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले रहे हैं।

गावस्कर ने कहा कि भारत की टीम की गहराई और आत्मविश्वास इस बात से स्पष्ट हो जाती है कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के योगदान के बिना भी वह आसानी से मैच जीत रही है। उन्होंने कहा, भारत को खुद पर पूरा भरोसा है। जब आपके पास निचले क्रम में रिंकू सिंह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हों और उन्हें दो मैचों में बल्लेबाजी करने की जरूरत भी न पड़ी हो और भारत फिर भी आसानी से जीत रहा हो तो इससे इस टीम की क्षमता और गहराई का पता चलता है।
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा के लिए क्या बोले गावस्कर?
गावस्कर ने गुवाहाटी में अभिषेक शर्मा के केवल 14 गेंदों में बनाए गए विस्फोटक अर्धशतक की भी प्रशंसा की, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। गावस्कर ने कहा, मुझे लगता है कि इस तरह के रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत मुश्किल है। सिर्फ दो ओवर में अर्धशतक बनाना बेहद कठिन है। लेकिन अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ मैचों में यह साबित कर दिया है कि वह ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने इस मैच में 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया। एक अन्य मैच में उन्होंने 17 गेंदों में अर्धशतक बनाया था, इसलिए वह लगातार रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं। मुझे लगता है कि सबसे खुश युवराज सिंह होंगे। उन्हें खुशी होगी कि उनका रिकॉर्ड उस खिलाड़ी ने तोड़ा है जिसे वह खुद कोचिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें