फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: 'सचिन के 2004 में खेली सिडनी पारी से सीख लें कोहली', भारतीय बल्लेबाज को गावस्कर ने दी सलाह

Mon, 16 Dec 2024 01:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लगातार कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर अपना शिकार बना रहे हैं। गावस्कर ने इस पर अपनी राय रखी और कोहली को सलाह दी कि वह देखें कि किस तरह सचिन ने 2004 में सिडनी टेस्ट के दौरान कवर ड्राइव नहीं खेलने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने संघर्ष कर रहे विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर के 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में सिडनी में खेली गई पारी से सीख लेने की सलाह दी है। कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगातार ऑफ साइड गेंद पर अपना विकेट गंवा रहे हैं। गावस्कर ने सुझाव दिया कि कोहली को आउट होने के बचने के लिए ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर ड्राइव करने की इच्छा से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

ऑफ साइड गेंद से परेशान हो रहे कोहली 
कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में तीन रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने हेजलवुड की बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश की और विकेट के पीछ एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज लगातार कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर अपना शिकार बना रहे हैं। गावस्कर ने इस पर अपनी राय रखी और कोहली को सलाह दी कि वह देखें कि किस तरह सचिन ने 2004 में सिडनी टेस्ट के दौरान कवर ड्राइव नहीं खेलने का फैसला किया था। इससे कोहली को इसी तरह की परेशानी से उबरने में मदद मिलेगी। 

गावस्कर ने कहा, हां, मुझे लगता है कि अभ्यास अलग है और मानसिकता भी पूरी तरह से अलग है। अभ्यास में आपको पता होता है कि अगर आप खराब शॉट खेल रहे हैं तो इससे पार पा लेंगे, लेकिन मैच में अगर आउट हुए तो पवेलियन जाना ही होगा। मुझे लगता है कि कोहली को सचिन की 2004 में खेली पारी देखनी चाहिए। पहले तीन मैचों में वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेलकर आउट हो रहे थे। वह स्लिप या गली में कैच आउट हो रहे थे। जब सचिन सिडनी में खेलने उतरे तो उन्होंने फैसला किया कि वह कवर क्षेत्र में आने वाली गेंद को नहीं खेलेंगे। उन्होंने शायद ही उस मैच में कवर ड्राइव लगाई और मेरे ख्याल आपका दिमाग पर इस तरह का नियंत्रण होना चाहिए। 

सचिन ने मानसिक नियंत्रण का उदाहरण पेश किया था
2003-04 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट के दौरान सचिन ने मानसिक नियंत्रण का शानदार उदाहरण पेश किया था। खराब फॉर्म के दबाव के बीच वह संघर्ष से पार पाने में सफल रहे थे। सचिन उस समय लगातार कवर ड्राइव खेलकर आउट हो रहे थे। यह शॉट उनका पसंदीदा था, लेकिन उस वक्त वह उनके लिए बोझ बन गया था। ब्रेट ली, आंद्रे बिचेल और जेसन गिलेस्पी जैसे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने सचिन के लिए ऑफ साइड गेंद डालने की रणनीति बनाई थी जिससे वह कुछ गलती करें। सचिन हालांकि, यह समझ गए थे और उन्होंने पूरी पारी के दौरान कवर ड्राइव नहीं खेलने का फैसला किया। 
विज्ञापन

गावस्कर को कोहली के वापसी करने का भरोसा
कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की शुरुआत में पर्थ में दूसरी पारी में शतक के साथ की थी और टेस्ट क्रिकेट में सैकड़ा जड़ने का लंबा इंतजार खत्म किया था। हालांकि, इसके बाद वह अगली तीन पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। गावस्कर ने हालांकि भरोसा जताया कि कोहली के पास इस सीरीज में वापसी के लिए अभी वक्त है। गावस्कर ने कहा, कोहली पहले ही साबित कर चुके हैं। आप बिना मानसिक नियंत्रण के टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन और 32 शतक नहीं बना सकते हैं। गाबा टेस्ट की बात करें तो अभी दूसरी पारी शेष है और दो टेस्ट मैच और भी होने हैं। कोहली के पास इस दिक्कत से पार पाने के लिए मौके बाकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें