गावस्कर ने कहा कि प्रबंधन और क्रिकेट बोर्ड को साझा रूप से प्रैक्टिस मैचों के लिए रणनीति बनानी चाहिए थी, क्योंकि नेट प्रैक्टिस काफी नहीं है, हमें मैच प्रैक्टिस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हमारे पास बोर्ड जैसा कुछ है ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कुछ प्रशासक ही भारतीय क्रिकेट को चला रहे हैं।