फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने कोहली को कहा, बंद करो बाकी सब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की चौतरफा आलोचना हो रही है। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली समेत पूरी टीम इंडिया को सलाह दी है कि एग्रेसन और बातें बंद करों और क्रिकेट में ध्यान लगाओ।
विज्ञापन


श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जहां पहले तीन दिन टीम इंडिया जीत के काफी करीब थी लेकिन अचानक ही ओवरकांफिडेंस कहें या भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी, टीम जीत के दरवाजे पर खड़ी होकर भी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए महज 176 रनों की जरुरत थी पर भारतीय टीम 112 रनों पर ही सिमट गई।

एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत में गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया मैनेजमेंट को एग्रेसिवनेस और बातों पर ध्यान देने के बजाय क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट में ध्यान होता तो आज टीम का ये हश्र नहीं होता।
विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित शर्मा पर भी बोले सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने आगे कहा, "गाले टेस्ट में हार टीम इंडिया के लिए बेहद शर्मनाक है क्योंकि जब पहली पारी में टीम 192 रनों की बढत बना चुकी हो तो थोड़ा मेहनत करके जीत हासिल की जा सकती है। तो ऐसे मौके पर आप हार जाएं तो इससे बुरा और कुछ नहीं। हालांकि टीम इंडिया पर पूरा भरोसा है कि आगे के दो मैचों में टीम पिछली गलतियों को नहीं दोहराएगी।"

टेस्ट में लगातार आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा पर गावस्कर ने कहा, "हां रोहित इस वक्त आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं लेकिन यदि उनके टेस्ट आगाज की बात करें तो उन्होंने लगातार दो सेंचुरी लगाई थी। कोहली को उन पर पूरा भरोसा है और वह बड़ी पारी जरूर खेलेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें