फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: अब भारतीय टीम के समर्थन में आए सुनील गावस्कर, कहा- चयनकर्ताओं को मुश्किल फैसले लेने हैं, हम-आपको नहीं

Sun, 13 Nov 2022 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुपर-12 राउंड में भारत ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसने चार मैच जीते थे। बाकी टीमों ने तीन-तीन मैच जीते थे। ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में चोक कर गई और 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर और टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब से टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई है, तब से टीम को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम इंडिया के अप्रोच पर सवाल उठाए हैं। इनमें भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी शामिल हैं। गावस्कर ने कहा कि भारत को टी20 में अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को भी हटाना चाहिए और नई टीम बनानी चाहिए। हालांकि, अब उन्होंने आलोचना के इतर टीम इंडिया का समर्थन किया है और हार पर आलोचना करने वालों पर निशाना भी साधा है।
विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, सुपर-12 राउंड में भारत ही एकमात्र ऐसी टीम थी, जिसने चार मैच जीते थे। बाकी टीमों ने तीन-तीन मैच जीते थे। ग्रुप स्टेज में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में चोक कर गई और 10 विकेट से करारी शिकस्त मिली। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के ओपनर्स एलेक्स हेल्स और जोस बटलर का विकेट तक नहीं ले सके। इंग्लैंड ने 169 रन का लक्ष्य 16 ओवर में हासिल कर लिया।

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा- अगर हम मैच जीत जाते तो इनमें से कोई भी सवाल नहीं आता। आप एक मैच हार जाते हैं और हम टीम की आलोचना करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान ने उन मुद्दों की ओर इशारा किया, जिन्हें आगे सुधारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को अगर आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना है तो इन मुद्दों पर काम किया जाना चाहिए।

गावस्कर ने कहा- मुझे पता है कि ऐसे मुद्दे हैं जिन पर ध्यान दिया जा सकता है। उदाहरण के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट की बात। मुझे लगता है कि हमें अपने सदस्यों की संख्या पर भी ध्यान देना चाहिए। कई तरह की बातें खिलाड़ियों को भ्रमित कर सकती हैं। ये ऐसी चीजें हैं जो सत्ता में बैठे लोगों को सोचनी चाहिए, लेकिन पूरी तरह से परिवर्तन के बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि हम हार गए हैं। अगर हम फाइनल में जाते तो हम बात कर रहे होते कि इलेवन में किसे खेलना चाहिए। हम इस तरह के रिएक्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। हार जाने पर तरह-तरह की बातें होने लगती हैं।
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा- मुझे पता है कि हमें अपनी टीमों को मजबूत करने के उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिए अगर हमें कठिन कॉल्स लेने हैं, तो आपके और मेरे अलावा एक चयन समिति है जिसे नियुक्त किया गया है, इसलिए उन्हें कठिन कॉल्स लेने होंगे। भारत को अब न्यूजीलैंड का दौरा करना है। 18 नवंबर से भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज की शुरुआत होगी। हार्दिक पांड्या को तीन मैचों की टी20 सीरीज और शिखर धवन को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें