फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: 'नहीं लगता पाकिस्तान एशिया कप में...', दोनों देशों के तनाव के बीच गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Sat, 03 May 2025 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गावस्कर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का रुख भारत सरकार के समान ही होगा। गावस्कर का मानना है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की परिस्थितियां ऐसी ही रही तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। गावस्कर ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद उन्हें नहीं लगता कि पाकिस्तान एशिया कप में हिस्सा लेगा। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में इस साल एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन पहलगाम हमले के बाद अब टूर्नामेंट के होने और पाकिस्तान के इसमें शामिल होने पर संशय पैदा हो गया है। 
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका को करनी है मेजबानी 
स्पोर्ट्स टूडे के साथ बातचीत में गावस्कर ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का रुख भारत सरकार के समान ही होगा। गावस्कर का मानना है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की परिस्थितियां ऐसी ही रही तो पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। गावस्कर ने कहा, बीसीसीआई का रुख हमेशा से वही रहा है जो भारत सरकार उन्हें करने के लिए कहती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि एशिया कप के मामले में इसमें कोई बदलाव होगा। एशिया कप के इस खास संस्करण के लिए भारत और श्रीलंका मेजबान हैं, इसलिए यह इस बात पर निर्भर करता है कि क्या चीजें बिल्कुल बदलेंगी, लेकिन अगर परिस्थिति नहीं बदलती है, तो मैं पाकिस्तान को अब एशिया कप का हिस्सा बनते नहीं देखता, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: कोहली ने आरसीबी-सीएसके के बीच प्रतिद्वंद्विता को विशेष बताया, चिन्नास्वामी के माहौल पर रखी राय

'एसीसी को भंग किया जा सकता है'
गावस्कर ने यह भी दावा किया कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को भंग किया जा सकता है, विशेषकर तब जब पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी इसके अध्यक्ष हैं। गावस्कर का मानना है कि यदि भारत इस टूर्नामेंट से हट जाता है तो एसीसी समाप्त हो जाएगा और एशिया कप तीन या चार देशों का टूर्नामेंट बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि यह कैसे होगा। हो सकता है कि एशियाई क्रिकेट परिषद को भंग कर दिया जाए और आप केवल तीन देशों का दौरा कर सकते हैं, जिसमें तीन देशों का टूर्नामेंट हो सकता है, या चार देशों का टूर्नामेंट हो सकता है जिसमें शायद हांगकांग या यूएई को आमंत्रित किया जाए। लेकिन मुझे लगता है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि अगले कुछ महीनों में क्या होता है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ऐसा हो सकता है कि भारत एशियाई क्रिकेट परिषद से बाहर निकलने का फैसला ले, हां, ऐसा हो सकता है। हम कह सकते हैं कि हम बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान में चार देशों का टूर्नामेंट या पांच देशों का टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहे हैं। लेकिन जाहिर है कि भारत मेजबान होने जा रहा है, तो भारत इसे अपने देश में ही आयोजित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें