टेस्ट मैचों में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी
गावस्कर वह पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में 10 ह़जार रन का आंकड़ा छुआ था। मार्च 1987 में उन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया था। गावस्कर ने वेस्टइंडीज की बॉलिंग लाइन अप जिसमें माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स, जोएल गार्नर, जेफ थॉम्पसन जैसे नाम शुमार थे, उनके खिलाफ खूब रन बनाए थे। गावस्कर ने संन्यास लेने से पहले टेस्ट में कुल 10,122 रन बनाए।