फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: ओमान के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करने पर सूर्यकुमार को मिला गावस्कर का साथ, बोले- अभ्यास की जरूरत नहीं

Sat, 20 Sep 2025 04:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ओमान के खिलाफ भारत की रणनीति यह थी कि उन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका दिया जाए जिन्हें अब तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसी कारण सूर्यकुमार ने खुद के बजाए अन्य बल्लेबाजों को भेजा, जबकि गेंदबाजों से भी उन्होंने बल्लेबाजी कराई।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ओमान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में बल्लेबाजी नहीं की थी। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। उनके इस फैसले से जहां सभी प्रशंसक चौंक गए, वहीं दूसरी तरफ पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सूर्यकुमार के इस फैसले का स्वागत किया है। 
विज्ञापन

11वें नंबर पर उतरने के लिए तैयार थे सूर्यकुमार
ओमान के खिलाफ अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन गिल ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। दिलचस्प बात यह रही कि तीसरे स्थान पर सूर्यकुमार की जगह संजू सैमसन उतरे जिन्हें पिछले दो मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। ओमान के खिलाफ भारत की रणनीति यह थी कि उन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका दिया जाए जिन्हें अब तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इसी कारण सूर्यकुमार ने खुद के बजाए अन्य बल्लेबाजों को भेजा, जबकि गेंदबाजों से भी उन्होंने बल्लेबाजी कराई। सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए तैयार बैठे थे और 11वें नंबर पर उतरने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिल सका।

गावस्कर ने बताई वजह 
गावस्कर ने इरफान पठान के साथ बातचीत में कहा, अगर सूर्यकुमार एक ओवर भी बल्लेबाजी करते तो कुछ चौके और छक्के लगा सकते थे और यह उनके लिए अच्छा होता। लेकिन जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की, शायद उन्हें बल्लेबाजी अभ्यास की जरूरत नहीं है। उन्होंने शायद सोचा होगा कि अगर भारत किसी मैच में जल्दी विकेट गंवा देता है तो कुलदीप यादव की बल्लेबाजी काम आ सकती है। शायद इसीलिए उन्होंने कुलदीप को बल्लेबाजी के लिए भेजा होगा।
विज्ञापन

भारतीय टीम का सामना अब रविवार को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है और उसने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर सुपर चार चरण में जगह बनाई है। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में टीम को जीत दिलाई थी और अब उनकी कोशिश एक बार फिर बड़ी पारी खेलनी की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें