फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी-विराट से ज्यादा कमाते हैं गावस्कर और शास्त्री!

विज्ञापन
विज्ञापन
फोर्ब्स ने पिछले सप्ताह भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सर्वाधिक धनी खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर रखा। हालांकि, धोनी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा सर्वाधिक रकम पाने वाली शख्सियतों में नहीं है।
विज्ञापन


धोनी ही नहीं भारतीय टीम के कई अन्य क्रिकेटर भी उन शख्सियतों में शामिल नहीं हैं, जिन्हें बीसीसीआई सबसे ज्यादा पैसा देती है। 

बीसीसीआई फिर सबसे ज्यादा पैसे देती किसे है? एक अंग्रेजी अखबार की मानें तो बीसीसीआई वर्तमान क्रिकेटरों के बजाय दो पूर्व क्रिकेटरों सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री को सबसे ज्यादा पैसे देती है।

गावस्कर और शास्‍त्री को 6 करोड़ रुपए सालाना

बीसीसीआई, सुनील गावस्कर और रवि शास्‍त्री को लगभग 6 करोड़ रुपए सालाना अदा कर रही है। बोर्ड ने रवि शास्‍त्री को हाल ही में क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया और उन्हें 2 करोड़ रुपए अतिरिक्त बोनस दिए गए।

गावस्कर को इतनी ही रकम आईपीएल का हेड बनने के बाद अदा की जा रही है। बीसीसीआई ने गावस्कर और शास्‍त्री से कमेंटेटर के बतौर चार करोड़ रुपए का करार पहले ही किया हुआ है।

धोनी को पिछले 12 महीने में बीसीसीआई ने 35 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए 2.59 करोड़ रुपए दिए। इसमें एक करोड़ रुपए कांट्रेक्ट के थे और शेष मैच फीस थी। व‌िराट को 39 मैचों के लिए 2.75 करोड़ रुपए दिए गए।
विज्ञापन

शा‌स्‍त्री को बनाया क्रिकेट टीम का डायरेक्टर

बीसीसीआई ने अगले 6 महीने के लिए शा‌स्‍त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया है। बोर्ड ने ‌टीम का डायरेक्टर बनने के बाद शा‌स्‍त्री को हुए आ‌र्थिक नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बोर्ड शास्‍त्री और गावस्कर को चार करोड़ रुपए सालाना कमेंटेटर फी के रूप में देता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गावस्कर को आईपीएल की जिम्मेदारियों के लिए भी 2.37 करोड़ दिए जाते हैं।

लगभग इतनी ही रकम शा‌स्‍त्री को भी दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें