करीब 11 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी भारतीय अंपायर को आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि भारत के सुंदरम रवि ने हासिल की है, जो एस वेंकटराघवन के बाद एलीट पैनल में शामिल होने वाले भारतीय अंपायर हैं।
रवि एलीट पैनल में स्टीव डेविस की जगह लेंगे जो अगले कुछ दिनों में रिटायर हो रहे हैं। रवि यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय है।
2015 के एलीट पैनल में अलीम डार, कुमार धर्मसेना, इरासमुस, क्रिस गैफेनी, इयान गाउल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड कैटलब्रो, नाइजल लोंग, एस रवि, पॉल राइफल, रॉड टकर और ब्रूस ओक्सेनफोर्ड होंगे।
रवि ने अपने कैरियर में 6 टेस्ट, 24 वनडे और 12 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की है। रवि से पहले आईसीसी अंपायरों में पहले इंडियन अंपायर श्रीनिवास वैंकटरघवन है।