फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साहा की जगह विकेटकीपिंग कर रहे केएस भरत ने कप्तान रहाणे को डीआरएस के लिए मनाया, अश्विन भी चौंके

Sat, 27 Nov 2021 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यंग 89 रन बनाकर अश्विन की शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। अश्विन की गेंद टप्पा खाने के बाद काफी नीचे रही। इससे यंग चकमा खा गए और विकेटकीपर भरत ने शानदार कैच लपका।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट में ऋद्धिमान साहा की जगह केएस भरत सब्सटिट्यूट के तौर पर विकेटकीपिंग के लिए उतरे। मैच के तीसरे दिन आर अश्विन ने विल यंग को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। हालांकि, इस विकेट के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प रही। 
विज्ञापन

 

लाथम और यंग के बीच 151 रन की साझेदारी
दरअसल, टॉम लाथम और विल यंग ने पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी कर ली थी। यंग 89 रन बनाकर अश्विन की शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हुए। अश्विन की गेंद टप्पा खाने के बाद काफी नीचे रही। इससे यंग चकमा खा गए और विकेटकीपर भरत ने शानदार कैच लपका। 

नितिन मेनन ने दिया था नॉटआउट
हालांकि, फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने यंग को नॉटआउट दिया। पर विकेटकीपर भरत को यकीन था कि गेंद यंग के बैट से लगी है। वे आत्मविश्वास के साथ कप्तान रहाणे से डीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लेने की अपील की। कप्तान रहाणे भी भरत की बातों से सहमत दिखे और डीआरएस लिया। 
विज्ञापन


Watch: Substitute KS Bharat Takes Sharp Catch Then Convinces Rahane To Go For DRS As India Break Opening Stand

रिव्यू में दिखा साफ आउट थे यंग
रिव्यू में दिखा कि गेंद बल्ले का किनारा छूकर भरत के हाथों में पहुंची थी। इस तरह यंग को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। वह 89 रन बना पाए और शतक से चूक गए। यंग और लाथम के बीच पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी हुई, जो न्यूजीलैंड के ओपनरों द्वारा टेस्ट में भारत में की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रिचर्डसन और विंसेंट ने 2003 में बतौर ओपनर 231 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन


साहा गर्दन में खिंचाव की वजह से नहीं उतरे
ऋद्धिमान साहा ने दूसरे दिन गर्दन में खिंचाव की शिकायत की। इसके बाद सब्सटिट्यूट के तौर पर केएस भरत को मैदान पर उतारा गया। बीसीसीआई ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम फिलहाल साहा की जांच कर रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें