फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashes 2022: केविन पीटरसन बोले- एशेज में हार के लिए आईपीएल दोषी नहीं, इंग्लैंड को 4-0 से शिकस्त मिली

Sat, 22 Jan 2022 12:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार के लिए आईपीएल को दोषी ठहराने को बेवकूफी करार दिया है।
विज्ञापन
केविन पीटरसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई इंग्लैंड को एक भी जीत नसीब नहीं हुई और 4-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। इंग्लैंड के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम और खिलाड़ियों की आलोचना की थी। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर डेविड गॉवर ने इंग्लैंडके प्रदर्शन के लिए आईपीएल को दोषी ठहराया था।  

विज्ञापन


लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड की हार के लिए आईपीएल को दोषी ठहराने को बेवकूफी करार दिया है। पीटरसन ने कहा, "आप इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के गर्त में जाने के लिए आईपीएल को दोष नहीं दे सकते।"

वहीं गॉवर ने कहा था कि मौजूदा कप्तान जो रूट के पास ऐसे खिलाड़ी थे जो आईपीएल के कारण अनुपलब्ध थे। गॉवर ने कहा, "यह पागलपन है। मैंने इस पर काफी प्रतिक्रिया दी है, इसके लिए इंग्लैंड की क्रिकेट प्रणाली में कमी है। काउंटी क्रिकेट में कुछ खामी है।"
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया एशेज में नए कप्तान पैट कमिंस के साथ मैदान पर उतरी थी। पूर्व कप्तान टिम पेन ने पिछले साल दिसंबर में कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, कमिंस और उनकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को ब्रिस्बेन, एडिलेड, मेलबर्न और होबार्ट में करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें