फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट फिन भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर

Wed, 21 Nov 2012 03:23 PM IST
अहमदाबाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ 23 नवंबर से मुंबई में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट के लिए मेहमान इंग्लैंड की टीम में स्टीव फिन को शामिल नहीं किया गया है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पूर्व इंग्लैंड के इंडिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान फिन को जांघ में खिंचाव आ गया था। इसके बाद वह पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे। फिन को दूसरे टेस्ट में शामिल नहीं किए जाने की पुष्टि करते हुए टीम निदेशक एंडी फ्लावर ने बताया कि फिन को संभवत एक और स्कैन से गुजरना होगा।
विज्ञापन


एंडी फ्लावर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि फिन भारत के खिलाफ कोलकाता और नागपुर में खेले जाने वाले आखिरी दो टेस्टों के लिए टीम का हिस्सा बन पाएंगे। हालांकि यह तभी संभव होगा जब फिन के पैर में कोई बड़ी समस्या न हो। इंग्लैंड टीम के निदेशक ने कहा कि फिन टीम में वापसी को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें