ऑस्ट्रेलियाई 'रन मशीन' स्टीव स्मिथ ने आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले भारतीय तेज गेंदबाजों को चुनौती देते हुए कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। पूर्व कप्तान ने कहा कि उनके सामने शॉर्ट गेंद डालने से ऑस्ट्रेलिया को ही फायदा होगा, उन्होंने न्यूज कोर से कहा, 'यदि टीमें मुझे शॉर्ट गेंद डालने की सोच रही है तो इससे हमारी टीम को ही फायदा होगा क्योंकि मैने अपने जीवन में ऐसी गेंदें इतनी खेल ली हैं कि अब तनाव नहीं होता।'
न्यूजीलैंडके खिलाफ पिछले सत्र में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नील वेगनेर ने चार बार स्मिथ को शॉर्टपिच गेंदों पर आउट किया था। स्मिथ ने कहा कि वेगनेर ने शानदार गेंदबाजी की थी लेकिन दूसरे उसे दोहरा नहीं सकेंगे। उन्होंने कहा, 'कुछ और विरोधी टीमों ने कोशिश की लेकिन उस तरह नहीं कर पाए, जैसा वेगनेर ने किया था। वह कमाल का गेंदबाज है।'