फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बिश लीग में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ, बायो सिक्योर बबल में रहकर हुए परेशान

Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मिथ ने कहा कि बायो बबल के भीतर रहने की मानसिक परेशानियां झेलने के बाद खिलाड़ी को कुछ समय सामान्य जिंदगी बितानी जरूरी है ।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैविक सुरक्षित माहौल में और समय बिताने से बचने के लिए स्टीव स्मिथ आगामी बिग बैश लीग में नहीं खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ समेत कई स्टार क्रिकेटर अगस्त से बायो बबल में रह रहे हैं। पहले इंग्लैंड दौरे पर और उसके बाद से यूएई में सितंबर से आईपीएल में वे जैव सुरक्षित माहौल में हैं। स्मिथ ने न्यूज कोर से कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कोई गुंजाइश ही नहीं है।'

विज्ञापन


डेविड वार्नर और पैट कमिंस भी इस साल बीबीएल से बाहर रह सकते हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्मिथ ने कहा कि उन्होंने बायो बबल के विपरीत प्रभाव को देखकर यह फैसला लिया है जिसमें लंबे समय तक परिवार से दूर रहना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘अभी तो बबल्स की शुरूआत है। पता नहीं कि यह कितने दिन तक चलगा। चयन को लेकर सवाल तो होंगे। यदि कोई लंबे समय तक बबल में रहने के कारण छुट्टी लेता है और उसकी जगह आकर कोई अच्छा खेलता है तो क्या उसे अपनी जगह वापस मिलेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें