ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के चिकित्साकर्मियों ने स्मिथ का मैदान पर ही उपचार किया। इसके बाद वह उठ गए और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम चिकित्सक रिचर्ड सॉ के साथ लंबी बातचीत के बाद रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।
स्मिथ हालांकि लगभग आधे घंटे बाद बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे और उन्हें इंग्लैंड के दर्शकों की हूटिंग का सामना भी करना पड़ा। यह पूर्व कप्तान 92 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुआ।
चोटिल होने के बाद स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को बतौर स्थानापन्न बल्लेबाज टीम में शामिल किया गया था।। टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ। बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 22 अगस्त से लीड्स में शुरू होगा।