फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गांगुली की तरह मैदान पर वापसी करने को बेताब स्मिथ, एड फिल्म में बताई सच्चाई

Fri, 21 Dec 2018 04:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ganguly and smith
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ इन दिनों खुद पर लगे एक वर्ष के प्रतिबंध के खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैदान पर इस दिग्गज खिलाड़ी के उतरने में अभी करीब चार महीने बचे हैं। हालांकि इस दौरान वह कमर्शियल विज्ञापन में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्मिथ ने हाल ही में एक कमर्शियल विज्ञापन के लिए काम किया है। इस विज्ञापन में स्मिथ अपनी बॉल टेंपरिंग वाली गलती के लिए भावुक नजर आ रहे हैं और वह पहले से और भी ज्यादा अच्छा इंसान बनकर क्रिकेट में लौटना चाहते हैं। इस विज्ञापन का वीडियो देखकर फैंस को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की याद आ गई है।

बता दें कि जब दादा अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे, तब उन्होंने एक पेय बेचने वाली कंपनी के लिए ऐसा ही एक विज्ञापन किया था। उस विज्ञापन में सौरभ गांगुली अपनी वापसी का इरादा बता रहे थे। उस विज्ञापन की शुरुआत में फैंस से वह पूछ रहे थे। 'भूले तो नहीं।'
विज्ञापन


देखें वीडियो:



स्मिथ इस विज्ञापन में कह रहे हैं, 'एक गलती ने मेरे सारे सपने तोड़ दिए हैं। मैं निराशा में था, लेकिन अब इससे आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने का समय है। मैंने कुछ मुश्किल दिनों का सामना किया, लेकिन ठीक है। हर कोई गलतियां करता है। लेकिन आप अपनी गलतियों से कैसे सीख लेते हैं यह मैटर करता है। इसके बाद स्मिथ कहते हैं, 'मैं लौटना चाहता हूं पहले से कहीं बेहतर बनकर।'
विज्ञापन


देखें वीडियो:

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें