फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL बीच में छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट जाएंगे स्मिथ-वॉर्नर, आज ही आई यह बड़ी खबर

Mon, 15 Apr 2019 10:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
न्यूजीलैंड के बाद सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत ने भी अपनी-अपनी विश्व कप टीम का एलान कर दिया। बॉल टेंपरिंग विवाद में लगे बैन के बाद बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की ऑस्ट्रेलियाई टीम में पहली बार वापसी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
इसके चलते दोनों खिलाड़ी इस महीने के आखिर में अपनी IPL टीमों को छोड़कर दो मई से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर में भाग लेंगे। स्मिथ और वॉर्नर IPL में राजस्थान और हैदराबाद के साथ खेल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'आईसीसी विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम दो मई से ब्रिस्बेन में राष्ट्रीय क्रिकेट सेंटर पर अभ्यास करेगी।' वॉर्नर आईपीएल में 400 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं, जबकि स्मिथ ने सात मैचों में 186 रन बनाए हैं।

4 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : पीटीआई
राजस्थान को 30 अप्रैल को बैंगलोर से और चार मई को दिल्ली से खेलना है, वहीं हैदराबाद का सामना दो मई को मुंबई और चार मई को बैंगलोर से होगा। तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और हरफनमौला मार्कस स्टोइनिस को भी विश्व कप टीम में चुना गया है, जो इस महीने के आखिर में मुंबई और बैंगलोर को छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत एक जून को अफगानिस्तान से खेलकर करेगा। यहां देखिए विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें