स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ के क्रीज पर उतरते हुए कुछ लोग चिल्ला रहे थे, ‘चीटर, चीटर, चीटर।’ मगर जब स्मिथ अपने अर्धशतक पर पहुंचे तो हूटिंग पर तालियों की गड़गड़ाहट भारी पड़ी। स्मिथ ने हूटिंग का जवाब शतक जड़कर दिया। उन्होंने इस मैच में 102 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 116 रन की बेहतरीन पारी खेली।