फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को नहीं दिया टी20 विश्वकप के लिए मौका, लॉस एंजिलिस ओलंपिक है अगला लक्ष्य?

Mon, 19 Jan 2026 10:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्टीव स्मिथ ने 2026 टी20 विश्व कप में चयन की उम्मीद छोड़ दी है और अब 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक को अपना अगला बड़ा लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टी20 विश्व कप 2026 से बाहर रहने की हकीकत को स्वीकार कर लिया है, लेकिन उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है। स्मिथ का अगला बड़ा लक्ष्य 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक है, जहां क्रिकेट 100 से ज्यादा वर्षों के बाद ओलंपिक मंच पर वापसी करने जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

'टी20 विश्व कप का मौका अब निकल चुका है'
  • बिग बैश लीग (बीबीएल) के मौजूदा सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे स्मिथ ने अब तक तीन मैचों में एक अर्धशतक और एक शतक जड़ा है। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 56 रन की पारी खेलने के बाद स्मिथ ने कहा कि वह बड़े टूर्नामेंट्स में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन 2026 टी20 विश्व कप को लेकर अब वह ज्यादा उम्मीद नहीं रखते।
  • स्मिथ ने कहा, 'मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़े टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि टी20 विश्व कप 2026 का मौका अब निकल चुका है। टीम के पास दो ओपनर हैं जो काफी अच्छा कर रहे हैं। मैं यहां अपना काम कर रहा हूं और क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। मेरा मुख्य लक्ष्य अब ओलंपिक है। अगर वहां खेलने का मौका मिला तो वह वाकई शानदार होगा।'
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके पीछे उनकी सोच फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देने की थी। आईपीएल टीमों से दूरी के बाद स्मिथ ने मेजर लीग क्रिकेट और बिग बैश लीग में खुद को सक्रिय रखा है।
विज्ञापन

बेहतर फॉर्म के लिए जमकर बहाया पसीना
  • टी20 प्रारूप में अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए स्मिथ ने ऑफ-सीजन में अपनी फिटनेस और ताकत पर खास काम किया।
  • उन्होंने कहा, 'मैंने खुद को थोड़ा मजबूत बनाने की कोशिश की है ताकि गेंद को ज्यादा दूर तक मार सकूं। आजकल कई खिलाड़ी बहुत लंबी हिट लगाते हैं, तो मुझे भी उनके साथ कदम मिलाना होगा।'
  • उन्होंने यह भी बताया कि ओपनिंग बल्लेबाजी करना उन्हें सूट करता है। स्मिथ ने आगे कहा, 'दो फील्डर बाहर होने से शुरुआत में खेलने में मदद मिलती है। मैं गेंद को अलग-अलग एंगल में खेलने की कोशिश करता हूं। ऊपर बल्लेबाजी करना अच्छा लगता है।'
  • स्मिथ ने कहा कि उन्होंने वनडे क्रिकेट इसलिए छोड़ा ताकि वह लगातार टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल सकें और इस फॉर्मेट की लय बनाए रख सकें। उन्होंने कहा, 'छिटपुट मैच खेलना मुश्किल होता है। लगातार खेलने से गेम की समझ और लय बेहतर होती है।'
  • ऑस्ट्रेलिया पहले ही टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम घोषित कर चुका है, जिसमें मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड को ओपनर के रूप में चुना गया है। इसी वजह से स्मिथ को टीम में जगह नहीं मिली, हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनकी अहमियत अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें