फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारूओं ने श्रीलंका को 137 रनों से किया पस्त

Tue, 18 Dec 2012 01:58 PM IST
होबार्ट/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर्न-मुरलीधरन सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 137 रनों से हरा दिया है। मिशेल स्टॉर्क के 63 रनों पर पांच विकेट और पीटर सिडल के 50 रनों पर चार विकेट की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई पस्त हो गए। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन


पहली पारी में 114 रन की बढ़त हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 278 रन बनाकर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 393 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी में 119.2 ओवरों में 255 रन बनाकर धाराशाही हो गई।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे। खेल के पांचवें और आखिरी दिन कुमार संगकारा ने 18 रन और कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने पांच रन से आगे खेलना शुरू किया। संगकारा ने 226 गेंदों में छह चौकों की मदद से 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि जयवर्द्धने ने 19 रन बनाए। इसके अलावा तिलन समरवीरा महज एक रन से पिछड़कर अपने अर्द्घशतक से चूक गए। समरवीरा ने 49 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन


हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज क्रीज पर टिककर अधिक देर तक संघर्ष नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलिया की जीत के सूत्रधार रहे सिडल को श्रीलंका की पहली पारी में पांच तथा दूसरी पारी में चार विकेट चटकाने के लिए मैन आफ् द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें