बंगाल के मीडियम पेसर अशोक डिंडा गुजरात के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू हो रहा तीसरा रणजी ट्रॉफी मैच खेल सकेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन से उन्हें इसकी अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है। इशांत शर्मा को वायरल होने के बाद बीसीसीआई ने डिंडा को स्टैंडबाय चुना। वह इशांत के विकल्प के तौर पर टीम से जुड़े।
चयन की सूचना मिलने के समय डिंडा चंडीगढ़ में थे। वह कोलकाता गए और वहां से अहमदाबाद रवाना हुए। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘डिंडा दोपहर पौने चार बजे की फ्लाइट से अहमदाबाद जाएंगे और शाम को कोलकाता लौट आएंगे।