क्रिकेट विश्व कप 2015 का एडिलेड में हो रहा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बेहद रोमांचक हो रहा है। यूं तो हमेशा ही भारत-पाकिस्तान के मुकाबले में दोनों ही देशों के लोग बहुत उत्साहित रहते हैं, लेकिन इस बार के उत्साह में एक खास बात दिखी।
एडिलेड के सर डोनाल्ड ब्रैडमैन पैवेलियन में भारत-पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला हो रहा है। इस पैवेलियन की क्षमता 53,500 लोगों की है, जिसमें 30 हजार भारत के लोग हैं। 'नीली' जर्सी पहने भारत के लोगों में 'हरी' जर्सी पहने पाकिस्तानी लोग किसी नीले सागर में हरे रंग के डॉट की तरह लग रहे थे।