फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jay Shah and Jayasurya Meeting: बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिले श्रीलंका के सनथ जयसूर्या, जानें क्या थी वजह ?

Sun, 21 Aug 2022 04:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयसूर्या ने कहा था कि हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई होने के नाते, भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं।
विज्ञापन
जय शाह और सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से मुलाकात की है। सनथ ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने एक इस मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सनथ जयसूर्या, श्रीलंका में आर्थिक संकट और राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान एक मुखर आवाज के तौर पर सामने आए थे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के सामने हुए प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था। जयसूर्या ने बताया है कि उन्होंने इस मुलाकात में जय शाह के साथ श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीलंका की मदद के लिए बीसीसीआई कोई बड़ा कदम उठा सकता है। 
विज्ञापन


सनथ जयसूर्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा "बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिलकर बहुत खुशी हुई और यह गौरव का क्षण रहा। इतने शॉर्ट-नोटिस में मिलने का समय देने के लिए आपका धन्यवाद। हमने श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।"

विज्ञापन
विज्ञापन

जय शाह से मिलने के बाद जयसूर्या ने कहा "हमने यहां टूरिज्म प्रोग्राम किया। कल हमने एक रोड शो भी किया। हमारे पड़ोसी के रूप में भारत ने श्रीलंका की मदद में अहम रोल अदा किया है। हम भारत के बहुत शुक्रगुजार हैं। श्रीलंका के लिए पिछले तीन महीने बहुत मुश्किल थे। अब चीजें बेहतर हो रही हैं। सरकार धीरे-धीरे चीजों को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है। यह श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा देने का समय है। मैं भारत में और खासकर गुजरात में श्रीलंका के पर्यटन का प्रचार कर रहा हूं।"

भारत को बताया था बड़ा भाई
श्रीलंका की आर्थिक स्थिति खराब होने के बाद आम लोगों के बीच जमकर नाराजगी थी। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए थे। वे तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जयसूर्या भी इसमें शामिल थे। उस दौरान उन्होंने कहा था, ''हमारे देश के पड़ोसी और बड़े भाई होने के नाते, भारत ने हमेशा हमारी मदद की है। हम भारत सरकार और पीएम मोदी के आभारी हैं। हमारे लिए मौजूदा स्थिति में जीना आसान नहीं है। हम भारत और दूसरे देशों की मदद से इससे बाहर निकलने की उम्मीद करते हैं।''

लीजेंड लीग क्रिकेट में दिखेंगे जयसूर्या
लीजेंड लीग क्रिकेट का दूसरा सीजन भारत में आयोजित हो रहा है। इस बार चार टीमें इसमें भाग लेंगी, जबकि पिछली बार तीन टीमें ही। इस लीग का हिस्सा थीं। इस बार 16 सितंबर को एक खास मैच के साथ इस लीग की शुरुआत होगी, जिसमें भारत महाराज और वर्ल्ड जाएंट्स के बीच मुकाबला होगा। इस मुकाबले में जयसूर्या भी नजर आएंगे। वर्ल्ड जाएंट्स की कप्तानी इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर इयोन मॉर्गन संभालेंगे। इस टीम से हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस और सनथ जयसूर्या जैसे क्रिकेटर खेलते दिखेंगे। वहीं, भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें